बाइक पोल से टकराई एक घायल

ग्रेटर नोएडा। जेवर एरिया में एक बाइक सवार युवक पोल से टकराकर घायल हो गया। घायल को कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पीड़ित का आरोप है कि सड़क निर्माण होने के कारण पोल बीच सड़क में आ गया था। जिसके चलते हादसा हुआ। पीड़ित ने सड़क निर्माण में लगे दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए तहरीर दी है।
गांव खड़ेहा थाना टप्पल अलीगढ़ निवासी नवीन भारत गुप्ता पलवल जॉब करते है। वह सोमवार की सुबह जॉब पर जा रहे थे। जब वह जेवर के गांव झुप्पा के पास करीब 8:35 पर पहुंचे, तो उनकी बाइक निर्माणाधीन सड़क के बीच मे लगे पोल से जा टकराई। सामने से आ रहे दूसरे वाहन की लाईट जली होने के करण उनको बीच सड़क में लगा पोल नही दिखा और हादसा हो गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि सड़क का निर्माण कर चौड़ाई बढ़ाई जा रही है, जिससे सड़क किनारे लगा पोल बीच सड़क में आ गया है। सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार ने बीच सड़क में आ गए पोल को नही हटाया। पीड़ित ने गुहार लगाई है कि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए, ताकि आगे से वह ऐसी गलती न करे और कोई बड़ा हादसा होने से बच सके। 

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर में आर्द्रभूमियों के संरक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, डीएम ने दिए ठोस कार्ययोजना तैयार ...
योगी सरकार में "यूनीकॉर्न" ही नहीं, "सूनीकॉर्न" का भी केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश
शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है सरकार: सीएम योगी
ग्रेटर पुलिस ने 10 फुट गहरे गड्ढे में गिरे बैल को निकाला, जनता से मिली तारीफ
शिवरात्रि की मीटिंग के दौरान किरायेदारों के वेरिफिकेशन के लिए किया जागरूक
संस्कारयुक्त शिक्षा से ही सशक्त व समर्थ होगा राष्ट्र : मुख्यमंत्री
डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद में 26 जनवरी 2024 तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित
47 गुण्डे जिला बदर, डीएम ने माॅगी जनता से फीडबैक
37 जिलों में शत प्रतिशत, 13 जिलों में 99 फीसदी पूरा हुआ डिजिटल क्रॉप सर्वे
9 दिसंबर को जनपद गौतमबुद्वनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया जायेगा आयोजन
यूपीएसटीएफ(UPSTF) ने आतंकी हमले की साजिश को किया नाकाम, दो पीएफआई के सदस्य गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस चौकी प्रभारी अजीत सिंह  ने की मानवता की मिशाल  पेश,जमकर हो रही सराहना
सीएम योगी ने कानपुर में अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन में लिया हिस्सा, शिशुओं का किया अन्नप्राशन
महिलाओं के हाथों में आएगी रोडवेज बसों की स्टेयरिंग
ओवरलोडिंग पर चला प्रशासन का डंडा: यात्रियों की सुरक्षा के लिए 5 बसें जब्त, चालान की गईं
अवैध खनन पर ज़िला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: कनारसी में छापा, जेसीबी जब्त, FIR दर्ज