15वीं मिनी (अंडर 11) नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप में जिले के 2 खिलाड़ियों का चयन

ग्रेटर नोएडा। 19 से 21 जनवरी 2025 तक असम के दिसपुर में आयोजित होने वाली 15वीं मिनी (अंडर 11) नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप 2025 में उत्तर प्रदेश की टीम में जिले के 2 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता असम रोल बॉल एसोसिएशन और रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

इस प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी 15 जनवरी 2025 से आगरा के बोस्टन पब्लिक स्कूल में आयोजित स्टेट टीम कंडीशनिंग कैंप में जाएंगे।

चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:

(Under 17) बालिका वर्ग में:
1) सारण्य आर्य – जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा
2) स्नातिक प्रताप – एस्टर पब्लिक स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन

जिला रोल बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित दलगीर, उपाध्यक्ष चेतन वशिष्ठ और महासचिव रविकान्त ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जिला टीम कोच रजनीकांत ने बताया कि इन खिलाड़ियों ने 18 से 20 अक्टूबर 2024 तक गाजियाबाद में दिल्ली पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद इंटरनेशनल, डसना में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा के दादरी पहुंचे जितिन प्रसाद, सड़कों का किया शिलान्यास; मिली 36 करोड़ रुपये की सौगात
किसान आंदोलन : आज लाल किला, जामा मस्जिद और ITO समेत दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशन बंद, इंटरचेंज जारी, स...
Coronavirus Update: देश में कोरोना वायरस के दर्ज हुए 31,222 नए मामले, 290 लोगों की मौत
उभरते जोखिम और रुझान: एक भविष्य प्रूफ व्यवसाय पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित
ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा
"हिमानी मीणा को आईएएस बनने पर जेवर विधायक ने दी बधाई"
ज्ञानेंद्र सिंह आर्य बने आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के नए महामंत्री
समसारा विद्यालय में यातायात के नियमों पर कार्यशाला का आयोजन
भारत का सबसे बड़ा स्वच्छ ऊर्जा समागम: ग्रेटर नोएडा में 30 अक्टूबर से आरईआई और बैटरी शो इंडिया का आयो...
अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन ने चार दिवसीय विज्ञान वर्कशॉप का किया शुभारंभ 
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एनआईआरएफ 2025 रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान हासिल की
मातृपीठ संस्था द्वारा वंचित बच्चों को फर्नीचर और स्टेशनरी का वितरण
दनकौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 200 लोगो को कोविड टीका लगाए गए
जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा का ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाएं सं...
allahabad high court : बिजली विभाग के अधिकारियों की गिरफ्तारी पर रोक
योग और स्वास्थ्य : योग-मुद्रा, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ