नोएडा में सफाई कर्मी की नाले में गिरकर मौत, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर 37 में एक सफाई कर्मी की नाले में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सरजीत के रूप में हुई है, जो सफाई कर्मी का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 37 के नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की और मृतक की पहचान सरजीत के रूप में की। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि वह संभवतः शराब के नशे में नाले में गिर गया था।
पुलिस ने कहा कि मौत के असल कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। फिलहाल मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
