गुरुकुल में मकर संक्रांति पर्व की धूम, वैदिक परंपराओं संग मनाया गया महापर्व

ग्रेटर नोएडा, सेक्टर ईटा-1 स्थित महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ (गुरुकुल) में मकर संक्रांति पर्व का भव्य आयोजन हुआ। वैदिक परंपराओं और सांस्कृतिक उल्लास से सजे इस महापर्व में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरुकुल के विद्यार्थियों द्वारा वैदिक एवं लौकिक मंगलाचरण से हुई। मुख्य अतिथि अपर जिला न्यायाधीश सौरभ द्विवेदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मकर संक्रांति देशभर में अलग-अलग रूपों में मनाया जाने वाला पर्व है, जो जीवन में नई ऊर्जा और उमंग का संचार करता है। उन्होंने गुरुकुल के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित ज्योतिषाचार्य विनीत पांडेय ने मकर संक्रांति के ज्योतिषीय और वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए इसे केवल सूर्य के राशि परिवर्तन तक सीमित न मानने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति और मानव जीवन के गहरे संबंध को समझने का माध्यम है।

गुरुकुल के संस्थापक आचार्य रविकांत दीक्षित ने पर्व की धर्मशास्त्रीय महत्ता पर बल देते हुए स्नान, दान और सादगीपूर्ण जीवन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में पर्व-त्योहारों को लोक कल्याण और प्रकृति से जुड़ाव का साधन बनाया गया है। उन्होंने गुरुकुल के संचालन और नवीन भवन निर्माण में सहयोग की अपील की, इसे अध्यात्म और संस्कारों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बताया।

कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुरुकुल के प्रधानाचार्य प्रेमकांत शर्मा, रविशंकर, सुनील, कुलदीप समेत शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

 

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में रेस्टोरेंट में लगी आग
छेड़छाड़ से तंग होकर शिक्षिका ने खाया सल्फास
गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स ने भारत में अपने ईवी के सफर की शुरुआत की इलेक्ट्रिक ऑटो और इलेक्ट्रिक बाइस...
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में एमबीए छात्रों के लिए एमएस-एक्सेल पर वैल्यू एडेड सर्टिफिकेशन कोर्स आयोजि...
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने CISF कैंप सूरजपुर में किया केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास
निर्माण कार्यों के लिए सिर्फ एसटीपी का ही पानी, सुरेंद्र सिंह, सीईओ ग्रेनो प्राधिकरण ने कहा "पानी ...
सहोदया स्कूल कॉम्पेक्स ,एन सी आर " " पंचम वार्षिक सम्मेलन 2021 "
भजापा की शानदार जीत, ग्रेनो के व्यापारियों ने कुछ इस अंदाज़ में मनाई ख़ुशी
दिव्य विषेश्वर महादेव बिसरख धाम (रावण जन्म स्थली ) में हज़ारों शिव भक्तों ने किया भोले नाथ का जलाभिष...
यमुना एक्सप्रेस-वे : ट्रक- ट्रैक्टर भिड़ंत में चालक की मौत
रोटरी क्लब ऑफ़ ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 61 यूनिट रक्त एकत्रित
नोएडा प्राधिकरण में लगी आग...
स्कूलों के मर्जर के खिलाफ कांग्रेस का सूरजपुर में प्रदर्शन, सरकार के फैसले को बताया छात्र विरोधी
खेरली नहर को जाम मुक्त करने के लिए जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
योगी जी को फिर चुने, हम यूपी को नंबर एक राज्य बना देंगे -अमित शाह
नवरात्र सेवक दल द्वारा संचालित सातवां विशाल नवरात्रा महोत्सव, गरबा डांडिया का आयोजन