पेट्रोनेट शीत कवच-2025 में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को दिए गए गर्म स्वेटर

नवरत्न फाउंडेशन्स और पेट्रोनेट एल. एन. जी. लिमिटेड के संयुक्त ताववधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी “पेट्रोनेट शीत कवच” अभियान का आयोजन किया गया। दिनांक 11 जनवरी 2025 को ग्राम सोरखा, सेक्टर 115, नोएडा में उदार फाउंडेशन के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित 200 बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ठंड से जूझ रहे जरूरतमंद बच्चों को राहत प्रदान करना था, और बच्चों ने खुशी-खुशी स्वेटर पहनकर अपनी मुस्कान से वातावरण को संजीवित कर दिया। इस अद्भुत क्षण ने उपस्थित सभी लोगों के दिलों को संतोष और आनंद से भर दिया।

इस नेक कार्य में भाग लेने का अवसर मुझे भी प्राप्त हुआ, जो मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह को देख कर मुझे यह अहसास हुआ कि यदि इन बच्चों को उचित अवसर और प्रोत्साहन मिले, तो ये अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करने में सक्षम होंगे।

उदार फाउंडेशन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने का समर्पण अत्यंत सराहनीय है। श्री ऋषि मिश्रा जी और उनकी टीम को इस प्रयास के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।

मैं इस नेक पहल में भागीदार बनने का अवसर प्रदान करने के लिए आदरणीय डॉ. अशोक श्रीवास्तव, नवरत्न परिवार और पेट्रोनेट एल. एन. जी. लिमिटेड का आभार प्रकट करता हूँ। यह अनुभव मेरे जीवन का एक अविस्मरणीय क्षण बन गया है।

कार्यक्रम में नवरत्न फाउंडेशन्स और उदार फाउंडेशन के कार्यकर्ता, अध्यापकगण और कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अजय मिश्र जी का विशेष योगदान रहा, जिसके लिए सभी ने उन्हें धन्यवाद दिया।

हमारा यह प्रयास भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

#PetronetShitKavach2025 #NavratnaFoundations #UdarFoundation #WinterRelief #CharityEvent #NGOInitiatives #Noida

यह भी देखे:-

एनटीपीसी दादरी में नुक्कड़ नाटक के मंचन द्वारा रोड सेफ्टी हेतु जागरुकता कार्यक्रम
ऑफिस से लाखों रुपए का सामान चोरी
पहले स्ट्रीट वेंडर्स से होती थी गुंडा टैक्स की वसूली, आज कोई हिम्मत नहीं कर सकता: सीएम योगी
गौतमबुद्ध नगर जिले में 24 घंटे में 14 लोगों की संदिग्ध मौत, हीट और लू के चलते मौत की आशंका
ओखला वर्ल्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन के सामने ओल्ड फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग
देश में 184 दिनों में सबसे कम कोरोना के एक्टिव केस, पढ़ें ताजा अपडेट
डीएम बी.एन. सिंह की सरकारी डाक्टरों को हिदायत , समय पर अस्पताल पहुंचे नहीं तो होगी कार्यवाही
बढ़ते पेट्रोल डीज़ल के दामों से जल्द मिल सकती है राहत, पढें पूरी रिपोर्ट
श्रीजगन्नाथ एकता संघ के तत्वावधान में हुआ गणेश पूजन  
अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की गई जान
Kulgam Encounter: कुलगाम मुठभेड़ समाप्त, एक आतंकी ढेर-दूसरा फरार
सेक्टर-63 में टॉवर पर चढ़ी युवती को सुरक्षित उतारा, पारिवारिक तनाव के चलते उठाया कदम
लखनऊ: पार्टी कार्यालय के सामने किया सपा कार्यकर्ता ने आत्मदाह का प्रयास, चुनाव में टिकट नहीं मिलने स...
मिलावटी मिठाई व्यापारियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, नमूना ले कर भेजा प्रयोगशाला
नेफोमा ने शहर के बीच कूड़ा घर बनाने पर जताई आपत्ति
Madhya Pradesh : पीएम मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन' का किया उद्घाटन