योग और स्वास्थ्य, ध्यान – वीरासन: बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ

दोनों पैरों को शरीर के सामने सीधा फैलाकर बैठ जाएँ।

बाएँ पैर को दाहिने पैर के नीचे रख कर इस प्रकार मोड़ें कि बायीं एड़ी दाहिने नितम्ब का स्पर्श करे।

दाहिने पैर को मुड़े हुए बाएं पैर के ऊपर से इस प्रकार पीछे लायें कि दाहिनी एड़ी बाएँ नितम्ब का स्पर्श करे।

दाहिने घुटने को इस प्रकार व्यवस्थित करें कि वह बाएँ घुटने के ऊपर आ जाय। हाथों को एक-दूसरे के ऊपर रख कर या तो दाहिने घुटने पर रखें या दोनों पैरों के पंजों पर, जो भी सुविधाजनक हो।
सिर, गर्दन और पीठ एक सीध में रहें। आँखों को बन्द कर पूरे शरीर को शिथिल करें। नासिकाग्र पर श्वास के प्रति सजग रहें।

लाभ-
इस आसन में चूँकि शरीर का एक बड़ा हिस्सा जमीन के सम्पर्क में आ जाता है, अतः यह आसन दीर्घकाल तक बैठने के लिए सुविधाजनक है। ध्यान के अन्य आसनों के विकल्प के रूप में यह उपयोगी आसन है। ध्यान के अन्य आसनों की तरह इस आसन में पैरों और कूल्हों को बाहर की ओर नहीं घुमाया जाता है, बल्कि इसमें घुटनों को केन्द्र में लाया जाता है। यह श्रोणीय संरचना को प्रभावित करता है और जाँघ की भीतरी पेशियों के बदले बाहर की पेशियों में खिंचाव पैदा करता है। यह आसन श्रोणीय और प्रजनन अंगों की मालिश कर उन्हें पुष्ट बनाता है।

☀ऋषि वशिष्ठ ☀
☀ विशेषज्ञ ☀
☀योग एवम ज्योतिष☀
☀सम्पर्क सूत्र –
9259257034 ☀

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : डेल्टा-3 के साई अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा "श्री कृष्ण जन्मोत्सव"
ASEAN Summit 2021 : कोरोना महामारी के मुश्किल दौर में भी दोस्‍ती की कसौटी रहा भारत-आसियान- पीएम मोदी
रेरा कॉन्क्लेव को लेकर बायर्स के साथ हुई चर्चा
न्यायिक अधिकारियों ने किया बाल संप्रेक्षण गृह ,बाल कल्याण समिति व जिला प्रोबेशन कार्यालय का निरीक्षण
3वर्षीय बच्ची पुलिस को बाजार में रोती मिली,परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस
शाहबेरी में चला प्रशासन का पीला पंजा, ध्वस्त किये अवैध निर्माण
कल का पंचांग, 2 जून 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ
यमुना प्राधिकरण का घेराव करने जा रहे किसान एकता संघ को रोका
गर्मी में एनपीसीएल कर रहा है बिजली की कटौती, मचा हाहाकार
डिज़ाइन थिंकिंग, क्रिटिकल थिंकिंग और इनोवेशन डिज़ाइन पर कार्यशाला का सफल आयोजन
हिंदू युवा वाहिनी ने शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जयंती पर उन्हें किया नमन 
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने ग्राम मूंजखेडा के 72 कृषकों के भूखण्डों का ड्रा किया
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 110 वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न
Petrol-Diesel के रेट में फिर हो गया बड़ा इजाफा, आज इतने रुपए मिल रहा है 1 लीटर तेल
GIMS और IIT कानपुर के FIRST के बीच MoU साइन, स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को मिलेगा बढ़ावा