सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल; परिवार वृंदावन से लौट रहा था

ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा 1 जनवरी की रात को हुआ, जब एक परिवार वृंदावन से दर्शन करके वापस लौट रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, प्रमोद सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका भाई और रिश्तेदार मथुरा वृंदावन गए थे। रात को जब वे कार से वापस आ रहे थे, तब यमुना गौर सिटी के पास एक अज्ञात वाहन ने तेज गति से लापरवाही से उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में अभिषेक सिंह चौहान, दिलीप सिंह, वंदना और दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने अभिषेक सिंह चौहान को मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं, थाना सेक्टर 113 क्षेत्र से एक घरेलू सहायिका का मोबाइल फोन भी लूट लिया गया। पीड़िता मुनीमा बेबी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 25 दिसंबर को वह महागुन मॉडर्न सोसाइटी से काम करके बरोला स्थित अपने घर जा रही थी और फोन पर अपने पति से बात कर रही थी। तभी एक लड़के ने झपट्टा मारकर उसका कीमती मोबाइल फोन छीन लिया। महिला ने काफी शोर मचाया और लुटेरे का पीछा भी किया, लेकिन वह मौके से भाग गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tag: #RoadAccident #GreaterNoida #DeathAndInjury #CarCrash

यह भी देखे:-

मीडिया कॉन्क्लेव एवं फिल्म फेस्टिवल के चौथे दिन सोशल मीडिया विषय पर हुआ विमर्श
बिलासपुर में कोतवाली पुलिस ने हटाया अतिक्रमण
विजय महोत्सव 2025 का रंगारंग आगाज़ 23 सितंबर से, 700 बच्चों की प्रस्तुति से गूंजेगा रामलीला मैदान
"आध्यात्मिकता से समाज सेवा हेतु आती है अपनत्व की भावना"-ब्र.कु. आशा
शारदा विश्वविद्यालय में प्राचीन मानव व्यवहार पर व्याख्यान: संरक्षण के महत्व पर जोर
शिक्षक पात्रता परीक्षा के निर्णय के विरोध में शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन, सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर ...
एशिया का सबसे बड़ा फार्मा एक्सपो CPhi & P-Mec India 2022 का आगाज़
बीसवें मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान
अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के खिलाफ बार एसोसिएशन का विरोध, 25 फरवरी को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे वक...
ट्रैक्टर रैली की तैयारी को लेकर बीकेयू अराजनैतिक की बैठक 
समाजसेवी अन्नू खान को दिल्ली के ग़ालिब ऑडोटोरियम में मिला सम्मान
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर AIMIM ने सौंपा ज्ञापन
गौतम बुद्ध नगर: जिलाधिकारी ने बिसाहड़ा में एनटीपीसी के सीएसआर फंड से बने उत्तम संकुल कार्यालय और स्ट...
सुपरटेक के पीड़ित फ़्लैट बायर्स को न्याय दो , दोषी अधिकारीयों को कड़ी सजा मिले : आम आदमी पार्टी ने सौंप...
सूरजपुर रामलीला में मिथिला प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन, हज़ारों श्रद्धालु हुए भावविभोर
डीएम बी.एन सिंह की जनपदवासियों से अपील, मच्छरजनित बिमारियों से बचें