शारदा अस्पताल में आयोजित हुआ फायर मॉक ड्रिल, कर्मचारियों को आग से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल में हाल ही में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने अस्पताल के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। कर्मचारियों को बताया गया कि आग लगने पर उन्हें क्या कदम उठाने चाहिए और रास्ते में अगर अग्निशमन वाहन दिखे तो उनका व्यवहार क्या होना चाहिए।

हस्पताल के पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा विभाग के एचओडी सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने पर अगर बाल्टी में पानी, सूती कपड़े का गमछा और बालू पास में हो तो आग को शुरू में ही बुझाया जा सकता है। आग की प्रकृति को देखकर तुरंत उसे बुझाने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि आग फैलने के बाद उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है।

डायरेक्टर पीआर डॉ. अजीत कुमार ने कहा कि अगर खुद से आग बुझाना संभव न हो तो तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित करें और रास्ते में अग्निशमन वाहन को प्राथमिकता के साथ रास्ता दें, क्योंकि समय पर अग्निशमन वाहन के पहुंचने से जान-माल का नुकसान रोका जा सकता है।
#FireSafety #ShardaHospital #MockDrill #FireDepartment#

यह भी देखे:-

यमुना प्राधिकरण की Commercial Kiosk व SHOP स्कीम के सफल आवेदकों की सूची देखिए
किसान आंदोलन को लेकर बड़ी बैठक: 10% प्लॉट और नए भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ की मांग
फ्लैट व आवासीय भूखंड के आवंटियों को रजिस्ट्री का आखिरी मौका
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मनाया वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे ।
बंगाली समाज की महिलाओं ने सिन्दूर खेला उत्सव मनाया , इसी के साथ हुई माँ दुर्गा की विदाई
LPG Cylinder Price: LPG के भी दाम बढ़े, जानिए अब क्या हो गई हैं कीमतें
आठ साल के बच्चे ने दिखाई बहादुरी , अपने दोस्त की बचाई जान, मिल रही है शाबासी
गौतम बुद्ध नगर की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर आवेदन आमंत...
ग्रेटर नोएडा के रयान इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा जाह्नवी मित्तल ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-1
ग्लोबल करियर अवसरों का अनलॉक: बौद्ध अध्ययन में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय है अग्रणी
फर्जी इनवॉइस घोटाला: 1.8 करोड़ का जीएसटी क्लेम कर फरार आरोपी नोएडा से गिरफ्तार
शारदा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र ने यूपीएससी में देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया
ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता रैली, निशुल्क HPV टीकाकरण की पहल को मिला जनस...
COVID-19:गलगोटिया विश्वविद्यालय के उदासीन रवैए से छात्र परेशान
रोटरेक्ट क्लब ऑफ जीएल बजाज ने किया  थैंक्सगिविंग सेरेमनी का आयोजन
विश्व पुलिस गेम्स कुश्ती में परचम लहराने वाली भारत  की बेटी बबीता नगर का हुआ शानदार स्वागत