बिल्डर की गुंडई, ठेकेदार ने लगाया पिटवाने का आरोप

ग्रेटर नोएडा : आजकल लगातार बिल्डरों की गुंडई सड़कों पर देखने को मिल रही है। बिल्डर से पैसे मांगने पर बाउंसर बुलाकर लोगों पर जानलेवा हमला कराना बिल्डरों की फितरत में शुमार हो चुका है। फिर चाहे वह कोई निवेशक हो या कोई ठेकेदार ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में देखने को मिला जहां एक बिल्डर ने बाउंसरों को बुलाकर ठेकेदार समेत चार लोगों की जमकर पिटाई करवाई जिसमें सभी को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ग्रेटर नोएडा के बिल्डर की दबंगई से पीड़ित है दरअसल नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 150 में बिल्डर के प्रोजेक्ट पर शटरिंग का सामान पिछले 2 सालों से रखा हुआ था जिसको लेकर ना तो बिल्डर ठेकेदार का पैसा दे रहा था और ना ही सामान दे रहा था। आज बिल्डर की साइट पर सामान लेने गए ठेकेदार अनुज त्यागी के साथ मौजूद अन्य तीन लोगों को बिल्डर के ऑफिस में जबरन बंद कर बाउंसरों को बुलाकर पिटाई करवाई गई जिसमें चारों लोगों को गंभीर चोट आई है। ठेकेदार का आरोप है कि बिल्डर ने 15 से 20 बाउंसर बुलाकर उनका पर जानलेवा हमला कराया जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट और हाथ भी टूट गए हैं वही मौके पर जमा हुए लोगों के आक्रोश के बाद बिल्डर के बाउंसर भाग गए हैं। ठेकेदार ने बिल्डर पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में दर्ज कराया है वही खून में लथपथ सभी पीड़ितों को पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है साथ ही 2 नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

सूबे में सरकार भले ही बदल गई हो लेकिन बिल्डर अभी भी अपनी गुंडई दिखाने पर आमादा है लगातार विरोध प्रदर्शन के बावजूद भी बिल्डर पर लगाम लगाने में गौतम बुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण नाकाम साबित हो रहे हैं बिल्डर से पैसा मांगना अब गौतम बुद्ध नगर में आसान नहीं है चाहे वह निवेशक हो या फिर कोई ठेकेदार हो। आज जिस तरह से ठेकेदार पर जानलेवा हमला किया गया वह कोई नया नहीं है इससे पहले भी कई निवेशकों और इसी तरह ठेकेदारों पर बिल्डर ने बाउंसर के द्वारा जानलेवा हमला कर आए हैं लेकिन अब बड़ा सवाल यही है कि क्या ग्रेटर नोएडा की पुलिस ऐसे बेलगाम बिल्डर को गिरफ्तार कर पाएगी।

यह भी देखे:-

छात्रों ने ली सच्चाई के मार्ग पर चलकर देश हित मे कार्य करने की शपथ
जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, 121 शिकायतें दर्ज
G20 Summit 2023 : 20 बख्तरबंद Audi Cars लीज पर लेगी भारत सरकार, खर्च होंगे 18 करोड़
कल का पंचांग, 26 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
भव्य माता की चौकी में उमड़े हजारों श्रद्धालु
उत्तर प्रदेश के स्कूलों में छोटे बच्चों का माथे पर टीका और चॉकलेट से होगा स्वागत, एक सितंबर से शुरू ...
ग्रेटर नोएडा: कृषि कानून के विरोध में भाकियू अराजनैतिक का धरना
श्री धार्मिक रामलीला का मंचन 29 सितम्बर से, 27 जुलाई को होगा भूमि पूजन, जानिए क्या होगा ख़ास
लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी: यूपी चुनाव की तैयारियों को देंगी अंतिम रूप, प्रत्याशियों के चयन पर भी हो...
आरमोत्सव 2025 का शानदार समापन, AIMT में छात्रों का जोश और उत्साह
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शासकीय अधिवक्ताओं के साथ अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठ...
RYAN GREATER NOIDA WON OVERALL CHAMPIONS TROPHY AT SHALOM FIESTA -2023
जीएल बजाज में आईईईई सीएस-विंटर कैंप 2025 का धमाकेदार शुभारंभ, छात्रों को मिलेगी नवीनतम तकनीकों पर एक...
कल का पंचांग, 29 नवम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
जहांगीरपुर श्री रामायण मेला समिति : बराबरी पर छूटी 51 हज़ार रूपये की कुश्ती
नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, ये रुट रहेंगे डाइवर्ट