विजय सिंह पथिक जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी, गुर्जर संस्कृति को संजोने पर होगा जोर

ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की कार्यकारिणी के सदस्यों और पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक वाईएमसीए क्लब में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष हरीशचंद भाटी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार नागर एडवोकेट ने की। इसमें फैसला लिया गया कि 27 और 28 फरवरी 2025 को विजय सिंह पथिक स्टेडियम में स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी।

कार्यक्रम में राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश की गुर्जर संस्कृति और धरोहर को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, वीर विजय सिंह पथिक के जीवन और आदर्शों से प्रेरित करने के लिए बच्चों और युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर होनहार बच्चों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष हरीशचंद भाटी, उपाध्यक्ष राजकुमार नागर, महासचिव शेर सिंह भाटी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी इलम सिंह नागर, अजीत मुखिया, सुनील भाटी सिरसा, ममता भाटी, मुकेश भाटी, सरोज भाटी, राकेश बैसोया, ज्योति सिंह और शिवम मावी समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

महासभा ने इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियों का आह्वान किया। गुर्जर समाज की इस पहल से युवाओं में अपने इतिहास और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने की उम्मीद है।

यह भी देखे:-

दीपों के उत्सव पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं
मैसेज ट्रेसबिलिटी अनिवार्यता: ओटीपी डिलीवरी में नहीं होगी कोई देरी, ट्राई ने दी सफाई
समाधिपुर गांव में पहुंची भारत विकसित संकल्प यात्रा
निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरने से मची चीख-पुकार: तीन की मौत, दो घायल
शहर वासियों की दीपावली हुई फीकी, जगह -जगह लगा कूड़े का अंबार
बीकीयू के प्रदेश प्रवक्ता बने पवन खटाना
सोसाइटी के पार्क में कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर किया हमला, सहमा बच्चा
शारदा विश्वविद्यालय में शिक्षा और संस्कृति के संगम पर विचार, ख्वाजा फारूक रेंज़ुशा, शिप्रा पाठक सहित...
श्रीरामलीला कमेटी साइट-4 : रामलीला में युद्ध छिड़ा, कुम्भकर्ण मारा गया, कल होगा रावण दहन
बोर्ड बैठक से पहले बीकेयू भानु ने यमुना प्राधिकरण पर किया पंचायत ,  रखी ये मांग 
ग्रेटर नोएडा के दादरी पहुंचे जितिन प्रसाद, सड़कों का किया शिलान्यास; मिली 36 करोड़ रुपये की सौगात
फरवरी 2023 तक उत्पादन शुरू करने की तैयारी में जुटी कोरियाई कंपनी स्टेरिऑन
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में VYTOBLITZ 2.0 टेक फेस्ट का सफल आयोजन
जिला प्रशासन ने की ग्रेट वेनिस मॉल पर बड़ी कार्रवाई, बंद हुआ टाइगर 3 का शो
देश की विभिन्न राज्य सरकारें ले योगी सरकार की कार्यप्रणाली से ले सीख : महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानं...
बथरूम में मृत मिला नाईजीरियन