गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्त का भू-माफिया की 2.14 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क करने का आदेश

नोएडा। पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर ने भू-माफिया श्यामा चरण मिश्रा और उसके गैंग के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए उनकी 2 करोड़ 14 लाख 39 हजार 280 रुपए की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है, जिसके तहत थाना ईकोटेक-3 में 6 जुलाई 2024 को मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस मीडिया प्रभारी ने जानकारी दी कि थाना ईकोटेक-3 के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने गैंगस्टर एक्ट के तहत श्यामा चरण मिश्रा, अरविंद, मुकेश मिश्रा, संदीप शर्मा, विजय यादव, दलवीर और श्यामा चरण मिश्रा की पत्नी सरिता मिश्रा को गिरफ्तार किया था। श्यामा चरण मिश्रा इस गैंग का सरगना है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर लोगों को प्लॉट बेचने के नाम पर ठगता था।

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के खिलाफ पहले भी एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद पुलिस अब इन अपराधियों की तलाश कर रही है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर, विशेष न्यायालय ने श्यामा चरण मिश्रा की गाजियाबाद, वैशाली और हरदोई में स्थित संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया है। नोएडा पुलिस अब जल्द ही इस संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई करेगी।

पुलिस की सक्रियता से भू-माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है और जल्द ही संपत्तियों की कुर्की की जाएगी।

यह भी देखे:-

989 गांवों की बिलासपुर रियासत हुआ करती थी दनकौर-बिलासपुर में बस अड्डा व यात्री शेड न होने से यात्रि...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर 10 हजार रुपये का जुर्माना
करप्शन फ्री इंडिया का प्रतिनिधि मंडल अन्ना हजारे से मिला
Corona Cases in India: त्योहारी सीजन में मंद पड़ी कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में 12 हजार नए मामल...
Budget 2024 : बजट में क्या सस्ता हुआ, क्या महंगा; देखिए पूरी लिस्ट
बाबा साहेब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम
रामलाल वृद्ध आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर, 50 वृद्धजनों की हुई जांच
मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, 42 किलो गांजा बरामद, पकड़े गए नशीले पदार्थ का मू...
मुकदमा वापस न लेने पर भड़के किसान, किया प्रदर्शन
नहर में गिरी तेज रफ़्तार कार , कार में सवार लोगों की ऐसे बचाई गई जान , पढ़ें पूरी खबर 
विनय प्रधान अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने स्कूल में लगाया निशुल्क नेत्र जांच शिविर
भारत में कोरोना हुआ बेकाबू, दिल्ली- यूपी में नई गाइडलाइंस जारी
यूपी-दिल्ली में और जहरीली हुई हवा, ठंड के साथ बढ़ने लगा प्रदूषण का स्तर
सदर तहसील में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
गौतमबुद्ध नगर पुलिस के कई चौकी प्रभारियों का तबादला