जनपद में दौड़ेंगी 500 सिटी ई-बसें, 25 रूटों पर मिलेगी 10 मिनट में सुविधा

नोएडा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों में जल्द ही 500 सिटी ई-बसें संचालित की जाएंगी। ये बसें 25 रूटों पर सुबह 6:30 से रात 11:00 बजे तक हर 10 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। प्राधिकरण ने बताया कि बसों का संचालन ग्रोस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (जीसीसी) मॉडल पर किया जाएगा। योजना के तहत 300 बसें नोएडा, 100 बसें ग्रेटर नोएडा और 100 बसें यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चलेंगी।

संचालन की लागत और प्रक्रिया

प्रत्येक बस पर संभावित संचालन लागत ₹72 प्रति किलोमीटर होगी।

बसों को रोजाना 200 किलोमीटर का भुगतान किया जाएगा, जो सालाना 72,000 किलोमीटर के बराबर होगा।

सभी 500 बसों की खरीद एक ही चरण में की जाएगी, जिसके लिए जल्द ही आरएफपी जारी होगी।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के बीच 48:26:26 प्रतिशत की इक्विटी भागीदारी से स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) का गठन किया जाएगा।

डिपो और इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास
प्रारंभिक चरण में इन बसों का संचालन नोएडा के सेक्टर-82 और सेक्टर-91 में स्थित बस टर्मिनल से किया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण इस योजना के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करेगा। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण एक-एक डिपो का निर्माण करेंगे।

बसों के रूट

1. सेक्टर-12/22 से कासना (वाया निठारी, कुलेसरा, हबीबपुर, सूरजपुर कलेक्ट्रेट)

2. बॉटनिकल गार्डन से दादरी बस स्टॉप (वाया सूरजपुर)

3. शारदा यूनिवर्सिटी से कासना विलेज और वापसी

4. शशि चौक से ऐस सिटी

5. परी चौक से जेवर एयरपोर्ट (वाया खुपुरा)

6. बॉटनिकल गार्डन से डिपो मेट्रो स्टेशन (वाया ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण)

7. तिगरी गोल चक्कर से रजनीगंधा चौक

8. नोएडा स्टेडियम से वीर सावरकर चौक

9. एक मूर्ति चौक से जीबी यूनिवर्सिटी गेट नंबर-1

10. बॉटनिकल गार्डन से सम्पूर्णम, ग्रेनो वेस्ट

11. दादरी से जीबी यूनिवर्सिटी (वाया कासना)

12. सेक्टर-90 से सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन

13. बिरला इंस्टीट्यूट से सेक्टर-62 तक

14. बॉटनिकल गार्डन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

15. बॉटनिकल गार्डन से आईएसबीटी कश्मीरी गेट

16. परी चौक से आनंद विहार रेलवे स्टेशन

17. दादरी से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन

योजना के फायदे
यह योजना क्षेत्रीय यात्रियों के लिए सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करेगी और पर्यावरण के अनुकूल होगी। बसों के संचालन से नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा: किसानों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन, विधानसभा में किसानों का...
अवैध रूप से कूड़ा फेंकते पकड़े गए, जेसीबी मालिक पर ₹1 लाख जुर्माना, ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त
सेसमी वर्कशॉप और मेटलाइफ फाउंडेशन के नए वैश्विक संसाधन छोटे बच्चों के भावनात्मक स्वास्थ्य और सामाजिक...
ताकत और सामर्थ्य से भारत के विकास इंजन के रूप में स्थापित हो रहा उत्तर प्रदेशः सीएम योगी
बंदरों से परेशान हैं, गौर यमुना सिटी के फ्लैट में रह रहे लोग
गौतमबुध नगर थाना कोतवाली प्रभारियों में फेरबदल
हस्तशिल्प की वैश्विक पहचान का उत्सव: आर्या फैशन्स ने मनाया आठवां वार्षिक दिवस, महिला सशक्तिकरण पर रह...
स्वतंत्रता दिवस पर बालाजी एनक्लेव में ध्वजारोहण, देशभक्ति से गूंजा माहौल
डायल-112 की त्वरित कार्रवाई, आरक्षी सुधांशु गुप्ता और अर्जुन कुमार ने बचाई व्यक्ति की जान
धनतेरस पर शगुन कलेक्शन: सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने पेश किए बेहतरीन ऑफर्स और लकी ड्रॉ
यूपी को मिली एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात
प्लास्टिक वेस्ट से सड़क निर्माण करने वाला देश का पहला शहर बना नोएडा : ऋतु माहेश्वरी
ताला तोड़कर करोड़ों के लैपटाॅप चोरी
निर्भया के दोषियों को जल्द फांसी देने की अपील
त्‍योहारी सीजन का तोहफा, एक और सरकारी बैंक ने सस्‍ता किया Home Loan
जोंटी भाटी को लक्ष्मण पुरस्कार से नवाजा गया, कुश्ती में उत्कृष्ट योगदान का मिला सम्मान