बीफार्मा में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जनवरी से शुरू, जानिए तिथि

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) से संबद्ध संस्थानों के बीफार्मा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। यह प्रक्रिया चार चरणों में 3 जनवरी 2025 से 24 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी।

पहले चरण की शुरुआत 3 जनवरी को होगी, जिसमें ऑनलाइन च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग 3 से 5 जनवरी के बीच की जाएगी। सीट आवंटन 7 जनवरी को होगा, जबकि फ्रीज और फ्लोट की प्रक्रिया 7 से 8 जनवरी तक पूरी होगी।

दूसरा चरण 9 से 14 जनवरी के बीच आयोजित होगा। इसमें 9 से 11 जनवरी तक च्वॉइस फिलिंग अल्टरेशन और लॉकिंग होगी। सीट आवंटन 13 जनवरी को किया जाएगा, और ऑनलाइन रिफंड प्रक्रिया 13 से 14 जनवरी तक चलेगी।

तीसरे चरण की काउंसलिंग 15 से 19 जनवरी तक आयोजित होगी, जिसमें सीट आवंटन 17 जनवरी को होगा। चौथे और अंतिम चरण में 20 जनवरी को सीट आवंटन किया जाएगा।

आवंटित संस्थान में अभ्यर्थियों को 22 से 24 जनवरी तक फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी। पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया माननीय कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन और काउंसलिंग समन्वयक प्रो. ओपी सिंह के नेतृत्व में संपन्न होगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान समयबद्धता का ध्यान रखें और संबंधित वेबसाइट पर निर्देशों का पालन करें।

यह भी देखे:-

आर्मी वेलफेयर एंड एजुकेशन सोसाइटी के अंतर्गत शिक्षण संसथान निर्देशकों का सम्मलेन
आईटीएस कॉलेज में उद्यमिता विकास पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम
एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेनो कैंपस में इनोवेशन इन साइंस इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी - मैनेजमेंट अंतराष्ट्रीय ...
BBN – Beyond Breaking News- Media Workshop attended by the Ryan students.
स्थापना दिवस : बिमटेक ने मनाया अपना 2 अक्टूबर, 2021 को 34वां स्थापना दिवस,
प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग लोककल्याण के लिए होना चाहिए: राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल
टीपीएफ करियर काउंसलिंग में बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा
विश्व स्वास्थ्य संगठन: कोरोना वायरस की उत्पत्ति पर वैज्ञानिकों की जांच में चीन का अड़ंगा 
UNGA : दुनिया ने की विकास-व्यापार की बात, इमरान बोले- कश्मीर पर भारत का कब्जा
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में चिकित्सा मनोविज्ञान का राष्ट्रीय सम्मेलन 9 से, राज्यपाल कविंदर गुप्ता क...
गालगोटियास यूनिवर्सिटी ने यूनाइटेड अरब अमीरात यूनिवर्सिटी (UAEU) के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा
Ryanites Shines in BSMG National Games Badminton Tournament -2023
UP Board 10th-12th Result 2017 जारी, ऐसे चेक करे परिणाम
गलगोटियास विश्वविद्यालय में चंद्रयान की सफलता पर मनाया गया "चंद्रयान महोत्सव", वक्ताओं ने व्यक्त किए...
लॉयड कॉलेज में एचआर कॉन्क्लेव का आयोजन
GNIOT पीजीडीएम प्रोग्राम के नवागंतुक छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन