ग्रेनो के अल्फा-1 सेक्टर में सुदामा चरित्र की गूंज, भक्ति और दान की महिमा से भावविभोर हुए श्रद्धालु

ग्रेनो। सेक्टर अल्फा परिसर में चल रही धार्मिक कथा के छठे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने सुदामा चरित्र और दान की महिमा का गहन अनुभव किया। कथा व्यास शिवकुमार रामानुजाचार्य ने सच्ची भक्ति, सेवा और दान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, “तन पवित्र सेवा से, धन पवित्र दान से, और मन पवित्र हरि भजन से होता है।” इस दौरान उन्होंने श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रेम, विश्वास और समर्पण का सर्वोत्तम उदाहरण है।

कथा में बताया गया कि कैसे गरीब ब्राह्मण सुदामा अपने मित्र भगवान श्रीकृष्ण से मिलने द्वारका पहुंचे। उन्होंने अपने पास रखी थोड़ी सी चिउड़ा भेंट के रूप में भगवान को अर्पित की। भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा के प्रेम और सच्चे भाव को स्वीकारते हुए उनकी दरिद्रता को दूर कर दिया। इस प्रसंग को सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

कथा व्यास ने भक्तों को प्रेरित करते हुए कहा कि भगवान भेंट का आकार नहीं, बल्कि भक्त का सच्चा भाव देखते हैं। यही संदेश सुदामा चरित्र में निहित है, जिसे आज हर भक्त अपने जीवन में आत्मसात कर सकता है।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही। इस दौरान एलजी गुप्ता, विजय शर्मा, सुधीर शर्मा, पवन शर्मा, नरेश कुमार, विनोद सैनी, गौतम चौहान, जितेंद्र चौहान, जितेंद्र भाटी, सुभाष अग्रवाल, एमके भारद्वाज, ज्योति, उर्मिला, निशा, निशि गुप्ता, शशी गुप्ता, रस्सी मित्तल, सुनीता, दीपिका, गीतिका, सुशील नगर, संजय नागर, गिरीश शर्मा सहित अन्य भक्तजन भी मौजूद रहे।

धार्मिक कथा के इस पवित्र आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से भर दिया है। श्रद्धालु प्रतिदिन कथा में भाग लेकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर रहे हैं।

यह भी देखे:-

एबीवीपी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया
सचिन वाझे की सोसाइटी के CCTV में एंटीलिया के बाहर बम बरामदगी का राज? क्यों उनकी टीम ले गई फुटेज?
रमाबाई मैदान में तय होगी प्रसपा (लोहिया) की भविष्य की रणनीति : बब्बल भाटी
श्री वैष्णो देवी: कोरोना पाबंदियों में छूट के साथ यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी, वीकेंड पर लग रहीं...
Tokyo Paralympics: भाविना पटेल का पैरा टेबल टेनिस में कमाल, ब्राजील की खिलाड़ी को हराकर क्वार्टर फाइ...
Weather News: आज करवट ले सकता है दिल्ली का मौसम, दिल्‍लीवालों को गर्मी से मिल सकती है राहत
कल का पंचांग 24 फरवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
Joe Biden faces Impeachment Inquiry : चुनाव से पहले अमरीकी राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाने की तैयारी, ज...
कोरोना काल में परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत होने से परेशान परिजन, मांग रहे आर्थिक मदद
अल्फा-1 ग्रेटर नोएडा में देवी भागवत कथा के सातवें दिन महिषासुर वध, महाकाली-दुर्गा स्तुति, भक्त हुए भ...
41 दिवसीय संकट मोचन महायज्ञ में आज भगवान कार्तिकेय को समर्पित की गई आहुति  
प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या
श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला, नोएडा शहर में बैंड बाजे के साथ निकली राम बारात
बसपा की झोली में गई गौतमबुद्ध नगर लोकसभा की सीट
"कश्मीर जीतने में तालिबान करेगा हमारी मदद", इमरान खान की पार्टी नेता के बिगड़े बोल; किया बड़ा दावा
श्रीनगर में बोले राहुल गांधी- मैं भी कश्मीरी पंडित, कहा- जम्मू-कश्मीर को मिले पूर्ण राज्य का दर्जा