ग्रेनो वेस्ट में ऋग्वेद पारायण महायज्ञ: छठे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, मंत्रोच्चार से गूंजा क्षेत्र

ग्रेनो वेस्ट। टेकजोन-4 स्थित शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, रोजा जलालपुर के तत्वावधान में आयोजित 11 दिवसीय ऋग्वेद पारायण महायज्ञ अपने छठे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ से जीवंत हो उठा। मंगलवार को सैकड़ों भक्तों ने यज्ञ में भाग लेकर आहुति दी और धर्म एवं आस्था का परिचय दिया।

यज्ञशाला में गूंजते मंत्रोच्चार और पवित्र अग्नि ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस अवसर पर वेदपाठी ब्रह्मचारी दिलीप शास्त्री ने ऋग्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया, “ऋग्वेद विश्व का सबसे प्राचीन और महत्वपूर्ण वेद है, जिसमें ज्ञान, विज्ञान और प्रकृति के साथ मानव जीवन के समन्वय का अद्भुत वर्णन है।” उन्होंने ऋग्वेद के 10 मंडलों और 1028 सूक्तों की व्याख्या करते हुए इसके ब्रह्मांड, देवताओं और प्रकृति की महिमा पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान की स्तुति की गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। यज्ञशाला में मंत्रों और भजनों की गूंज ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया।

आयोजन कर्ता प्रधान भवर सिंह नागर ने बताया कि यह महायज्ञ धर्म और संस्कृति को सुदृढ़ करने और समाज को नई दिशा व प्रेरणा देने का माध्यम है। उन्होंने कहा, “ऐसे आयोजन हमारी प्राचीन परंपराओं को सहेजने और नई पीढ़ी को उनकी महिमा से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

धर्म, संस्कृति और वेदों की महत्ता को साकार करते इस महायज्ञ का समापन समाज में आस्था और संस्कारों को प्रबल करने की प्रेरणा देगा।

यह भी देखे:-

आज का पंचांग, 16 अगस्त, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को ब्रम्हचारी कुटी में हुआ शिव का पूजन
बिसरखधाम में धर्म की रक्षा पर की गई चर्चा
सेक्टर-75 में छठ पूजा की तैयारियां जोरों से चल रही है,छठ घाट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में
शरद पूर्णिमा पर विशेष, सुख समृद्धि के लिए राशि अनुसार करे ये उपाय
राम के राजतिलक की घोषणा से देवताओं में चिंता, कैकयी ने मांगे दो वर, राम को वनवास
कल का पंचांग, 28 नवम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
दनकौर में मोहर्रम पर निकाला गया मातमी जुलूस, हर तरफ गूंजा या हुसैन का नारा
कल का पंचांग 12 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
17 मार्च को शनि अमावस्या पर्व का आयोजन, श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में किये गये विशेष प्रबंध
कल का पंचांग, 20 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
होलिका दहन पर भद्रा का साया, महामंडलेश्वर आचार्य अशोकानंद जी महाराज, बिसरख धाम ने बताए पूजा विधि, शु...
कल का पंचांग, 20 दिसंबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
सर्व मांगल्यकारी' वैदिक रक्षा सूत्र बनाने की विधि और इसका महत्व 
रावण द्वारा सीता का हरण।
आज का पंचांग , 17 अक्टूबर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त