IBA की पहली कोर कमेटी बैठक सम्पन्न: उद्योगों के विकास के लिए बनाई नई योजनाएं
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) की पहली कोर कमेटी बैठक साल के आखिरी दिन इकोटेक III में आयोजित की गई। इस बैठक में उद्योगों के विकास, नवाचार, अनुसंधान और उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
IBA के अध्यक्ष अमित उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में एसोसिएशन की प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। महासचिव सुनील दत्त शर्मा ने एसोसिएशन के सुचारू संचालन, सदस्यता शुल्क निर्धारण और आगामी कार्यक्रमों की योजना पर जोर दिया।
IBA के मुख्य उद्देश्य:
उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाना।
नवाचार और अनुसंधान को प्रोत्साहन देना।
उद्योगपतियों के बीच सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देना।
उद्योग को वैश्विक मंच पर मजबूत बनाना।
बैठक में तय किए गए आगामी कार्यक्रम:
प्रेस कॉन्फ्रेंस: 11 जनवरी 2025
गणतंत्र दिवस समारोह: 26 जनवरी 2025
IBA का उद्घाटन समारोह: 22 फरवरी 2025
इस बैठक में अध्यक्ष अमित उपाध्याय, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, संयुक्त सचिव दर्शन शर्मा और पूर्णेन्दु घोष, उपाध्यक्ष पराग अग्रवाल, डॉ. खुशबू सिंह, सचिव सुधीर त्यागी, अजय कुमार राना, कार्यसमिति के सदस्य एस. के. शर्मा, नरेश चौहान और मुकेश कुमार मौजूद रहे।
IBA ने यह विश्वास जताया है कि एसोसिएशन उद्योगपतियों के लिए पारदर्शी और भरोसेमंद मंच बनेगी, जो उद्योगों की वृद्धि और विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
