इंजीनियर मनीष त्रिपाठी ने छात्रों को वैज्ञानिक बनने की दिशा में प्रेरित किया, 6th इंडिया इंटरनेशनल साराभाई स्टूडेंट साइंटिस्ट अवार्ड 2025 में भाग लेने का दिया आमंत्रण

ग्रेटर नोएडा/नई दिल्ली, 31 दिसंबर 2024। वैज्ञानिक बनने की दिशा में छात्रों को प्रेरित करने के लिए, मनीष कुमार त्रिपाठी, जो कि ग्रेटर नोएडा स्थित स्कूल फॉर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व छात्र और इंडिया इंटरनेशनल साराभाई स्टूडेंट साइंटिस्ट अवार्ड 2021 के एंबेसडर हैं, ने आगामी 6th इंडिया इंटरनेशनल साराभाई स्टूडेंट साइंटिस्ट अवार्ड 2025 के बारे में जानकारी दी। मनीष कुमार त्रिपाठी वर्तमान में इंडिगो एयरलाइंस के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत हैं।

यह कार्यक्रम विशेष रूप से विज्ञान और नवाचार पर आधारित है, और इसका उद्देश्य छात्रों को भविष्य में वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम का आयोजन DASA इंडिया द्वारा किया जा रहा है, जिसका मुख्यालय त्रिपुरा में स्थित है, और यह नेशनल काउंसिल ऑफ स्टूडेंट साइंटिस्ट इंडिया की प्रेरणा से आयोजित किया जा रहा है, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार से संबद्ध है। इस कार्यक्रम के आयोजक अंजन बनिक जी हैं, जो आयोजन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फ्रंटलाइनर साइंस कम्यूनिकेटर हैं।

मनीष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक छात्र 1 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक गूगल फॉर्म भरकर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए छात्र (https://forms.gle/nnZrKVZEuZbNAXMw9) लिंक पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

इस कार्यक्रम में छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों से मिलने का अवसर मिलेगा, जिनमें डॉ. जयंत जोशी (टीम मेंबर मिशन मार्स, Ex साइंटिस्ट ISRO, SAC), डॉ. भरतभाई चनियारा (टीम मेंबर EduSat, Ex साइंटिस्ट ISRO, SAC), डॉ. पी. एल.एन. राजू (Former Director Scientist NESAC, ISRO), प्रोफेसर पी.आर एलनगोवन (टीम मेंबर GSLV Launcher, Ex Scientist ISRO), डॉ. प्रभाकर शर्मा (Ex Senior Scientist PRL, ISRO), डॉ. रामकृष्णन (टीम मेंबर मिशन मार्स, Ex Scientist ISRO), और जॉर्ज ए सलाजार (Engineer & Ex Scientist NASA, USA) शामिल हैं।

यह भी देखे:-

गोसेवकों को मुख्यमंत्री का उपहार, अब मिलेंगे ₹50 प्रति गोवंश
आईआईएमटी मेगा जॉब फेयर में 1500 छात्रों ने लिया भाग
‘एनटीपीसी दादरी प्रबंधन सेफ्टी के बारे में सजग और सतर्क’’ - समूह महाप्रबंधक, एनटीपीसी दादरी में 50वा...
गुरुनानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया
बिजली बिल में गौतमबुद्धनगर के निवासियों को राहत दे सरकार : एक्टिव सिटिज़न टीम , सीम योगी को भेजा ज्ञा...
ग्रेटर नोएडा: जिलाधिकारी व मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज
यूपी में विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं 15 अगस्त तक, प्रैक्टिकल नहीं होंगे
ग्रेटर नोएडा : राष्ट्रीय युवा उत्सव मे मोटीवेंशनल स्पीच से युवा हुए प्रभावित
वैक्सीन की किल्लत: अधर में लटका कोरोना टीकाकरण ; टीकाकरण केंद्रों को अस्थायी तौर पर करना पड़ा बंद
जानिए कैसे , बिना ड्राइवर के चलेगी कार, ना स्टेयरिंग छूने की जरुरत, ना एक्सेलरेटर दबाने की चिंता
क्रिसमस के रंग में रंगे ग्रेटर नोएडा के  स्कूल, स्टूडेंट बने सांता क्लॉज  , देखें झलकियाँ
किस्मत खुलेगी कुछ ही घंटों में! देखें लाइव प्रसारण ग्रेनो न्यूज यूट्यूब चैनल पर – यमुना प्राधिकरण की...
महाशक्ति महागौरी मैया को आज के संकट मोचन महा यज्ञ की आहुतियां समर्पित  
बालिकाओं की सुरक्षा के लिए  मिशन शक्ति की शुरुआत, शारदा विश्विधायल में कार्यशाला  का आयोजन  
सिटी हार्ट अकादमी में मनाया गया बसंत पंचमी पर्व।
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में  विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन