ठंड में सहारा बना आईआईएमटी कॉलेज, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

ग्रेटर नोएडा। कड़ाके की ठंड और शीत लहर के बीच गरीब और असहाय लोगों के लिए आईआईएमटी कॉलेज समूह उम्मीद का सहारा बनकर सामने आया। कॉलेज समूह ने एक विशेष कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके।

कार्यक्रम में आईआईएमटी समूह के चेयरमैन एवं आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता और प्रख्यात कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर योगेश मोहन गुप्ता ने कहा कि सक्षम लोगों की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है कि वे कमजोर वर्ग की मदद करें और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज समूह समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।

अनामिका जैन अंबर ने कहा कि मानवता का सबसे बड़ा कर्तव्य है जरूरतमंदों की सहायता करना। उन्होंने कॉलेज के इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि इस ठंड में जरूरतमंदों के लिए कंबल और गर्म कपड़े उपलब्ध कराना सच्ची सेवा है।

कार्यक्रम में कॉलेज के कई सदस्य और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नेक कार्य में सहयोग दिया।

यह भी देखे:-

मेवाड़ में गुरु गोविन्द सिंह जयंती मनाई गई गुरु गोविन्द सिंह पाप, अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध लड़े-ड...
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में AI को लेकर पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
प्रियांशी व अनन्या अग्रवाल बनी एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल की टॉपर
शारदा समूह का 24वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया
शारदा हेल्थ सिटी सुपर स्पेशिलटी अस्पताल एंव गुरू आत्म वल्लभ जैन स्टडी सेंटर की हुई स्थापना
एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा कैंपस में मनाया गया आईईईई डे
जी. डी. गोयंका में हुआ छात्रों का आन लाइन पदालंकरण समारोह
बैकसन होम्योपैथी में होगा कैंसर का प्रभाशाली इलाज
दिव्यांग रिंकू प्रजापति मुढ़ी बकापुर के पुस्तकालय में पढ़ने वाले दर्जनों छात्रों के बने,सहारा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ;  सेक्टर तीन के पार्कों को दुरुस्त करने के निर्देश
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग ने डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के सीएसआर कार्यक...
कोरोना वायरस एवं देश व्यापी बन्दी में बुद्ध की शिक्षाओं की प्रासंगिकता
Janmashtami 2021: जन्माष्टमी आज, इस शुभ मुहूर्त और विधि अनुसार करें श्रीकृष्ण की आराधना
बैठक में स्टार्टअप और इनोवेशन पर हुई चर्चा
एक्यूरेट बिज़नेस स्कूल मे दीपावली महोत्त्सव का आयोजन
ग्रेटर नॉएडा इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (GIPS) को GHRDC द्वारा सर्वश्रेष्ठ कॉलेज सर्वे 2022 म...