जिला अस्पताल की बेसमेंट में 70 वर्षीय महिला का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा । सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल के बेसमेंट में सोमवार की शाम को एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव मिला है। बताया जाता है कि बुजुर्ग महिला का बेटा शव को घसीट कर ले जा रहा था। जब मेंटेनेंस कर्मचारियों ने देखा तो उक्त महिला के बेटे के अलावा उसकी बेटी भी पीछे छुप गई। कर्मचारियों के आवाज लगाने के बाद बेटा और बेटी बाहर आए। इस घटना से सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त को सौंप गई है।

पुलिस के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सोमवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि जिला अस्पताल के बेसमेंट में एक महिला का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि महिला का नाम श्रीमती रामवती 70 वर्ष है। वह क्षय रोग से ग्रसित थी। उनका बेटा और बेटी सोमवार दोपहर को उनका उपचार करवाने के लिए जिला अस्पताल में लेकर आए थे। एक्स-रे और बीपी के जांच की की गई। करीब 2:30 बजे जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने बेसमेंट मे महिला के शव को देखा। उन्होंने अस्पताल की सुरक्षा कर्मियों की सूचना दी। अस्पताल कर्मियों के अनुसार शव के पास घसीटने के निशान मिले हैं। कर्मचारियों के अनुसार बुजुर्ग महिला का बेटा उसका बाल पकड़ कर उसे खींच रहा था।
वही बुजुर्ग महिला की बेटी शर्मिला का कहना है कि उसकी मां को क्षय रोग था। डॉक्टर को दिखाने के बाद उसका भाई उसकी मां को लेकर बेसमेंट में पहुंच गया। वह रास्ता भटक गया था। इसी दौरान उसकी मां की मौत हो गई। वह दवाई लेने गई थी। उसके भाई ने उसे फोन किया तब वह बेसमेंट में उसे ढूंढती हुई पहुंची। इस मामले में जिला अस्पताल की सीएमएस रेनू अग्रवाल का कहना है कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला को क्षय रोग था। बेटा अस्पताल से बाहर जाने के लिए निकल रहा था तो वह रास्ता भूल गया और बेसमेंट में पहुंच गया। इसी बीच उसकी मां की मौत होगी। वह शव उठा नहीं पा रहा था इसलिए उसे खींचने लगा। मीडिया प्रभारी ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम प्रवीण कुमार सिंह को सौंप गई है।

यह भी देखे:-

वित्त वर्ष 2020-21 के लिये इनकम टैक्स रिटर्न जमा करने की तारीख बढ़ी 
डब्ल्यूएचआई 2024 सम्मेलन: प्रदूषण मां के साथ-साथ अगली पीढ़ी पर भी डाल रहा है असर
गलगोटिया इंजीनियरिंग कॉलेज में पास आउट छात्रों के लिए फेयरवैल पार्टी का आयोजन
पुलिस ने किया पीछा तो बदमाश ने घर की छत पर चढक़र खुद को मारी तीन गोली, वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा: बुजुर्ग की चाकू गोदकर हत्या
पशु चिकित्सालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन का प्रदर्शन
स्पा सेंटर में चल रहा था अनैतिक देह व्यापार का धंधा, दो गिरफ्तार, संचालक सहित तीन फरार
बारिश के लिए किया गया विशेष हवन- यज्ञ का आयोजन
जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर
50 साल पुरानी जोड़ों की समस्या से मिला नया जीवन, 90 की उम्र में मिला जोड़ों की समस्या से छुटकारा
ग्रेनो में अवैध यूनिपोल दिखें तो प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर पर दें जानकारी, वेबसाइट पर अपलोड की वैध...
जीएसटी पंजीयन के लाभ से रूबरू हुए व्यापारी
दनकौर : विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल में नवरात्रि और दशहरा पर्व के उपलक्ष्य मे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता...
द गुरुकुल म्यूजिकोलॉजी के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति के साथ सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में श्री कृष...
अखिलेश यादव का हमला, बोले- लोगों को कोरोना से बचाने के बजाय चुनाव प्रचार कर रहे हैं भाजपा नेता
Tokyo Paralympics: योगेश और देवेंद्र के हाथ लगी चांदी, सुंदर गुर्जर ने जीता कांस्य