गांजा तस्कर गिरफ्तार, 5 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद

नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।

थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीती रात सीआईएसएफ अंडरपास के पास एक गुप्त सूचना के आधार पर मोहन कुमार उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 5 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह गांजा दिल्ली से लाया था और नोएडा में एक महिला को सप्लाई करने की योजना बना रहा था। हालांकि, वह महिला का नाम बताने में असमर्थ रहा। आरोपी ने यह भी बताया कि दिल्ली में उसे एक व्यक्ति गांजा उपलब्ध कराता है, जिसे वह नोएडा में बेचता है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है, और पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है।

यह भी देखे:-

फैक्ट्री में चोरी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने ठक-ठक गिरोह के तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, गुलेल से कार का शीशा तोड़ कर चोरी करने मा...
ग्रेटर नोएडा-होटल पर पुलिस की छापेमारी, होटल व रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा
रवि काना और उसके साथी के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट
धारदार हथियार से हमला कर महिला की हत्या
तमंचा सपलायर गिरफ्तार,  9 अवैध तमंचा बरामद 
नाबालिग छात्रा को अगवा कर गैंग रेप, सहपाठियों पर लगा आरोप, मुकदमा दर्ज
एसटीएफ ने किया आईपीएल में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साइबर अपराधियों ने 43 लाख रुपए ठगे
हाथरस अपहरण कांड: एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अभिनव भारद्वाज सकुशल बरामद, मुठभेड़ में एक...
फर्जी नंबर प्लेट और चोरी की बाइकों संग तीन वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध चाकू भी बरामद
कोस्ट गार्ड में तैनात उप -निरीक्षक ने दर्ज करवाया अंसल बिल्डर के खिलाफ मुकदमा
फैमिली डिस्प्यूट रेजोल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की पहली वर्षगांठ मनाई गई, कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने ‘ऑपरेशन...
छुपकर पटाखा बेच रहा एक दुकानदार गिरफ्तार, लाखों के पटाखे बरामद
सिर्फ 18 घंटे में इकोटेक 3 पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, मुठभेड़ में चोर घायल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट : पॉश सोसाइटी में महिला की बेरहमी से हत्या