भा.ज.पा. ने 6 मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्ष और प्रतिनिधियों की घोषणा, ज़िला कार्यालय पर हुआ स्वागत
गौतमबुद्धनगर, 30 दिसम्बर 2024:
भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ज़िला गौतमबुद्धनगर के ज़िला चुनाव अधिकारी और एमएलसी विधायक विजय शिवहरे ने आज 6 मंडलों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों की नियुक्ति की घोषणा की। इस दौरान दादरी नगर अध्यक्ष के रूप में राजीव सिंघल और प्रतिनिधि संगीता रावल, बादलपुर मंडल अध्यक्ष महेंद्र नागर और प्रतिनिधि दिनेश बघेल, दनकोर मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र वाल्मीकि और प्रतिनिधि हरिदत्त शर्मा, कासना मंडल अध्यक्ष दिनेश भाटी और प्रतिनिधि श्याम रावत, रबूपुरा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार बोयरा और मंडल प्रतिनिधि शिवाकांत जाटव, तथा जारचा मंडल अध्यक्ष धीर राणा और प्रतिनिधि जयवेंदर प्रधान को नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा ज़िला कार्यालय, तिलपता पर ज़िला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर ज़िला महामंत्री योगेश चौधरी, धर्मेन्द्र कोरी, गुरुदेव भाटी, कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, इन्द्रजीत टाइगर, मनीष भाटी, सुशील शर्मा, रिंकु शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
Tag:
#BJP #DistrictPresident #NewAppointments #GautamBuddhNagar #Mandals #LeadershipAnnouncement #BJPLeadership
