राकेश टिकैत बोले: शांतिपूर्ण धरना देंगे, 7 जनवरी को होगी किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक

गौतम बुद्ध नगर के जीरो पॉइंट पर आज संयुक्त मोर्चे की महापंचायत आयोजित हुई, जिसमें किसानों की बड़ी संख्या ने भाग लिया। महापंचायत की अध्यक्षता महरो देवी ने की, जबकि संचालन राजीव मलिक, कृष्णा नागर और बॉबी नागर ने संभाला। सुबह 10 बजे से ही किसान जुटने लगे, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

भारतीय किसान यूनियन के मेरठ मंडल से पहुंचे किसानों को पुलिस ने टोल पर रोकने की कोशिश की, लेकिन किसानों ने वहीं धरना शुरू कर दिया। करीब 2 बजे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत महापंचायत पहुंचे और अपने संबोधन में शांतिपूर्ण आंदोलन पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “पुलिस और प्रशासन तानाशाही दिखा रहे हैं, लेकिन किसानों को डरने की जरूरत नहीं। हमें अपने संगठन को मजबूत कर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखनी होगी।”

टिकैत ने यह भी कहा कि जब तक किसानों को 2013 के भूमि अधिग्रहण बिल के तहत आबादी निस्तारण, 10% प्लॉट और अन्य मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

महापंचायत के दौरान एडीएम फाइनेंस अतुल कुमार, तीनों प्राधिकरणों के ओएसडी, पुलिस प्रशासन के एडीसीपी अशोक कुमार और अन्य अधिकारियों ने टिकैत से बातचीत की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 7 जनवरी को कमिश्नर, डीएम और प्राधिकरणों के सीईओ के साथ बैठक होगी, जिसमें किसानों के मुद्दों पर समाधान निकाला जाएगा। इसके साथ ही जेल में बंद किसानों की बिना शर्त रिहाई और अंसल बिल्डर के विकास कार्यों पर कार्रवाई का वादा किया गया।

यह भी देखे:-

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की लॉन्च कैरियर बनी इंडिगो, ऑनलाइन बुकिंग शुरू
54 हजार एलईडी रोशनी से जगमग होंगी ग्रेनो की सड़कें
बिहार सरकार के शहरी विकास विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने किया ग्रेटर नोएडा का दौरा, औद्योगिक टाउनशिप मॉडल...
आईआईटीजीएनएल में साउथ कोरियाई कंपनी ने किया 500 करोड़ निवेश की जताई इच्छा
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन
नशे की हालत में युवक ने ऊंचाई से लगाई छलांग, मौत
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में “AI Innovation Meetup | IIT Kanpur” का सफल आयोजन
सेक्टर-75 में छठ घाट का निर्माण कार्य जोरों पर,28 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व ह...
11 अक्टूबर को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसान एकता संघ ने की बैठक
ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
यमुना प्राधिकरण स्थापना दिवस पर लाएगा 2000 आवासीय भूखंडों की योजना
ऑटो में बैठी महिला यात्री का मंगलसूत्र उड़ाया, दो महिला चोर मौके पर ही पकड़ी गईं
लोकतंत्र एवं पंथ निरपेक्षता पर विचार गोष्ठी
सिविल जज बनने पर अभिषेक भड़ाना का चुहडपुर खादर में भव्य स्वागत, पगड़ी और प्रशस्ति पत्र से किया सम्मा...
उमंग 2083 में बच्चों का उत्साह चरम पर: 200 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर
स्केटिंग पर डांस कर ग्रेनो के स्केटर्स ने टॉप 30 में बनाई जगह