आई आई ए ग्रेटर नोएडा और श्रम विभाग ने मिलकर श्रम सेस से जुड़े मामलों का निस्तारण किया
आज 27 दिसंबर 2024 को सुबह 11 बजे, श्रम विभाग गौतमबुद्धनगर के अपर आयुक्त (श्रम) सरजू राम शर्मा और उनकी टीम ने आईआईए ग्रेटर नोएडा कार्यालय में एक कैंप आयोजित किया। इस कैंप का उद्देश्य उद्यमियों के श्रम सेस से संबंधित मामलों का निस्तारण करना था।
इस कैंप में 50 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने श्रम सेस से संबंधित देनदारियों पर राहत दी, और कई उद्यमियों ने मौके पर पेमेंट करके प्रमाण पत्र प्राप्त किए।
आईआईए चैप्टर चेयरमैन राकेश बंसल ने अधिकारियों का स्वागत किया, जबकि जेड रहमान और अमित शर्मा ने इस कैंप में उपस्थित सदस्यों की सहायता की।
#IIA #LabourCess #GautamBuddhNagar #LabourCamp #EntrepreneurSupport #RakeshBansal #LabourDepartment #PaymentAndCertificates #BusinessSupport #GreaterNoida #IICamp
