पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन: दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे वरिष्ठ नेता का दिल्ली AIIMS में निधन

नई दिल्ली। भारत के दो बार के प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। 91 वर्षीय मनमोहन सिंह की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। यहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन गुरुवार रात इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

मनमोहन सिंह के निधन की खबर सबसे पहले  सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ड वाड्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साझा की। उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

मनमोहन सिंह का जीवन भारतीय राजनीति के लिए एक प्रेरणा बन चुका है। वह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे, और इस दौरान उन्होंने देश के आर्थिक और वैश्विक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने आर्थिक उदारीकरण, वैश्वीकरण और सुधारों की दिशा में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिनका आज भी भारत की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर है। उनके नेतृत्व में भारत ने 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट को भी बड़ी समझदारी से पार किया।

मनमोहन सिंह के योगदान को न केवल उनकी सरकार के कार्यकाल में, बल्कि देश के समग्र विकास में भी याद किया जाएगा। उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले वह भारत सरकार में वित्त मंत्री रह चुके थे और उनकी देखरेख में भारत ने 1991 के आर्थिक सुधारों की शुरुआत की, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित हुए।

उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने हमेशा अपनी विनम्रता, ईमानदारी और सार्वजनिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए पहचाना गया। उनकी मौत से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है और उनका योगदान हमेशा भारतीय राजनीति में जीवित रहेगा।

 

यह भी देखे:-

छठ पर्व पर दिल्ली में 10 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी, सियासी खींचतान के बीच ‘आप’ सरकार का ऐलान
एक क्लिक में जानें क्या है आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन , कैसे मिलेगा इसका फायदा
स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार से जिला को जोड़ने का सपना साकार करेंगे: नरेन्द्र भाटी डाढ़ा
103 साल की दादी को लगा कोरोना का टीका, बनीं वैक्सीन लगवाने वाली देश की सबसे बुजुर्ग महिला
माकपा नेत्री सुभाषनी अली ने किसान सभा के धरने को किया संबोधित समर्थन का किया ऐलान
Varanasi International Cricket Stadium: पूर्वांचल के पहले स्टेडियम में दिखेगी काशी की झलक, शिवमय होग...
19 जनवरी से ग्रेटर नोएडा में होगा ऑटो एक्सपो का शुभारंभ, इस बार नि:शुल्क मिलेगा प्रवेश
पीएम मोदी का वाराणसी आगमन: परियोजनाओं की सूची तैयार करने में लगा प्रशासन, पीएमओ को भेजा जाएगा
राहुल गांधी पयर्टन के लिए लखीमपुर जाना चाहते हैं- सिद्धार्थनाथ सिंह
यूपी ब्रेकिंग : भीषण टक्कर के बाद ट्रक और बस बने आग का गोला, दो दर्जन यात्रियों के जल कर मरने की आश...
सरकार ने किया साफ: कम नहीं होगा कोविशील्ड के डोज का अंतर, सबके लिए नियम एक समान
वर्तमान महामारी परिदृश्य में प्रभावी ''प्रयोगशाला का महत्व और शिक्षा की गुणवत्ता'' पर वेबिनार
Women Reservation Bill: बिल के पास होने के बाद कितनी होगी नौकरियों में महिलाओं की हिस्सेदारी, जानें ...
कोरोना संक्रमण: गौतमबुद्धनगर में भी धारा 144 लागू, अब इन चीजों के लिए लेनी होगी अनुमति
Jio, Airtel, BSNL: इन धांसू प्लान में 3300GB डेटा और फ्री कॉलिंग, शुरुआती कीमत 400 रुपये से कम
ग्रेटर पुलिस ने 10 फुट गहरे गड्ढे में गिरे बैल को निकाला, जनता से मिली तारीफ