कांग्रेस कार्यकर्ता स्व० प्रभात पाण्डेय की मौत की निष्पक्ष जांच के लिए राज्यपाल को ज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर, 26 दिसम्बर 2024।
जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं ने बीते सप्ताह उत्तर प्रदेश विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस कार्रवाई के कारण कांग्रेस कार्यकर्ता स्व० प्रभात पाण्डेय की दुखद मौत की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर सूरजपुर में जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

जिला संगठन प्रभारी महासचिव मुकेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय द्वारा जनहित के मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा घेराव का आह्वान किया गया था, जिसमें प्रदेशभर से कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए थे। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती के बावजूद, कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे और विधानसभा घेराव में भाग लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बर्बरतापूर्वक कार्यकर्ताओं को बेरिकेडिंग के बीच धकेलते हुए, उन्हें लाठियों से मारा, जिससे कई कार्यकर्ता घायल हुए।

जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी और निशा शर्मा ने कहा कि इस दौरान जनपद गोरखपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता स्व० प्रभात पाण्डेय की मृत्यु हुई। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अधिवक्ता कपिल भाटी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाने के लिए राज्यपाल की भूमिका महत्वपूर्ण है, क्योंकि मौजूदा जांच तंत्र पर विश्वास नहीं किया जा सकता।

ज्ञापन कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, निशा शर्मा, धर्म सिंह, कल्पना सिंह, सुबोध भट्ट, कपिल भाटी, दीपक प्रजापति सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags: Congress, Prabhat Pandey, Uttar Pradesh Assembly Protest, Investigation, Uttar Pradesh Police, Political Protest, District Congress, Greater Noida

यह भी देखे:-

कार रैली निकाल कर सुपरटेक जार अपार्टमेंट ओनर मांगेंगे अपना अधिकार
युवा छात्रों में पर्यटन के प्रति जागरूकता का संचार: विश्व पर्यटन दिवस पर शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन
रोटरी आदर्श स्कूल में पाठ्य सामग्री का वितरण  
सिटी हार्ट अकादमी में कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
स्केटिंग पर डांस कर ग्रेनो के स्केटर्स ने टॉप 30 में बनाई जगह
अमेरिका: नवंबर से खोलेगा विदेशी यात्रियों के लिए दरवाजे, दोनों वैक्सीन लगवा चुके लोग कर सकेंगे यात्र...
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
वीर बाल दिवस पर दादरी में गूंजा बलिदान का जयघोष, 230 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
ग्रेटर नोएडा में 3 नवंबर को होगा "युवा क्रान्ति रथ यात्रा " का आगमन
अलग-अलग सड़क हादसे में तीन की मौत
ग्रेटर नोएडा : साईट - 4 में विजय महोत्सव - 2017 रामलीला का होगा भव्य मंचन
कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलने पर उपश्रम आयुक्त से मिलकर वर्ल्ड स्क्वायर होटल की शिकायत की
एचसीएलफाउंडेशन ने घोषित किए एचसीएलटेक ग्रांट 2025 के विजेता, तीन एनजीओ को ₹16.5 करोड़ का अनुदान
यूपी योद्धा टीम के लिए चयनित खिलाडियों का हुआ सम्मान
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कांग्रेस ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश, दीपक भाटी बोले—“जाति नहीं, कर्म स...
ग्रेटर नोएडा में गूंजा जय जगन्नाथ: अल्फा-1 से निकली भव्य रथ यात्रा, भक्तिभाव में डूबे श्रद्धालु