ग्रेटर नोएडा: अवैध कॉलोनी काटने पर 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

–ग्रेनो प्राधिकरण की तरफ से इकोटेक तीन कोतवाली में एफआईआर
–प्राधिकरण की चेतावनी, अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा
—इन कॉलोनाइजरों को भूमाफिया घोषित कराने के लिए सीईओ ने प्राधिकरण टीम को दिए निर्देश

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में स्थित तुस्याना गांव में प्लाटिंग कर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण की शिकायत पर इकोटेक तीन कोतवाली में 18 कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। *प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने 15 दिनों में इन कॉलोनाइजरों को भूमिया घोषित कराने के लिए टीम को निर्देश दिए हैं।*
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की परियोजना विभाग के वर्क सर्किल -3 की तरफ से ईकोटेक थ्री कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसके मुताबिक तुस्याना गांव के खसरा संख्या 517, 964, 967, 975, 981, 984, 985, 992 और 1007 की जमीन पर कॉलोनाइजरों द्वारा प्लाटिंग कर अवैध निर्माण किया जा रहा था। इसे रोकने के लिए प्राधिकरण की तरफ से कई बार नोटिस जारी की गई। मौके पर भी जाकर कार्य को रुकवाया गया, लेकिन कॉलोनाइजरों ने चोरी- छिपे प्लाटिंग कर निर्माण जारी रखने की कोशिश कर रहे थे, जिसके चलते प्राधिकरण के परियोजना विभाग की तरफ से सत्यवीर, सहादत अली, धनी उर्फ धनीराम, गोविंद शर्मा, सुनील बंसल, हरिश्चंद्र अरोड़ा, सहादत खान, मोनू खान, निजाकत अली, मोहब्बत, दयाराम शर्मा, कृष्ण शर्मा, शिवराम शर्मा, अमित कुमार, अंकित, राजू, धूम सिंह (फरमान सैफी) और नावेद आलम के खिलाफ धारा 329 (3) और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्राधिकरण के मुताबिक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मास्टर प्लान में इन जमीनों पर प्राधिकरण की योजनाएं प्रस्तावित हैं। अवैध निर्माण से उन प्रस्तावित परियोजनाओं पर असर पड़ता। इसी के चलते परियोजना विभाग की शिकायत पर ईकोटेक तीन कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। बताया गया है कि इन खसरा नंबरों की जमीन को फ्री होल्ड बताकर भोली -भाली जनता की गाढ़ी कमाई को लगवाया जा रहा था। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने साफ कहा है अधिसूचित एरिया में किसी को भी बिना अनुमति निर्माण करने की छूट नहीं है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि इन कालोनाइजरों के झांसे में फंसकर अपनी गाड़ी कमाई को ना फंसाएं। प्राधिकरण के अनुसूचित एरिया में अपना पैसा लगाने से पहले प्राधिकरण से उस संपत्ति के बारे में जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। **सीईओ एनजी रवि कुमार ने 15 दिनों में इन कॉलोनाइजरों को भूमिया घोषित कराने के लिए टीम को निर्देश दे दिए हैं।*
————

यह भी देखे:-

लुकसर में हुए हत्याकांड के दो वांटेड पुलिस मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऑपरेशन क्लीन : स्कूल बस व वैन के खिलाफ चला अभियान
देखें VIDEO, यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कर्मियों पर एफ़आईआर दर्ज
जूम एप से कार बुक कर फरार होने वाले शातिर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, थार महिंद्रा कार बरामद
नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों का आतंक , फिर दो युवकों को मारी गोली
सॉल्वर गैंग के चार लोग गिरफ्तार, सेक्टर -58 पुलिस ने दबोचा
बड़ी खबर: नोएडा , निजी न्यूज़ चैनल के पत्रकार केंद्रीय मंत्री को कर रहे थे ब्लैकमेल, महिला गिरफ्तार
सगाई तोड़ने से नाराज़ मंगेतर ने की शर्मनाक हरकत
गोपनीय सूचना पर नॉलेज पार्क पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की बाइक और तमंचे के साथ एक शातिर गिरफ्तार
क्या एकतरफा प्यार में हुई अंजलि राठौर की हत्या ! , नामजद मुकदमा दर्ज
नोएडा : सेक्टर 63 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत
नोएडा एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर हुआ ईनामी कुख्यात बदमाश
दो दिन से लापता महिला की मिली लाश 
नोएडा :कोर्ट के आदेश पर 5 डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गवाह महिला को धमकी, मुकदमे में गवाही से हटने का दबाव
मुठभेड़ के बाद इकोटेक - 3 पुलिस ने एटीएम हैकर्स को किया गिरफ्तार