गृहमंत्री अमित शाह से माफी मंगवाने सड़कों पर उतरे बसपा कार्यकर्ता, लगाए मुर्दाबाद के नारे

ग्रेटर नोएडा। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में बसपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

बसपा नेता मनवीर भाटी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे और जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए गृह मंत्री अमित शाह से माफी की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक अमित शाह माफी नहीं मांगते, प्रदर्शन जारी रहेगा।

बसपा नेता मनवीर भाटी ने कहा, “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के लिए आपत्तिजनक बयान दिया गया है। उन्होंने उपहासपूर्ण और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया है। यह न केवल अशोभनीय है बल्कि बाबा साहेब के प्रति गहरी असंवेदनशीलता और जातिवादी मानसिकता को भी प्रदर्शित करता है। इससे बहुजन समाज के आत्मसम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। इस बयान को लेकर समाज के हर वर्ग में भारी आक्रोश है। बाबा साहेब का अपमान और अनादर किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।”

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि इस मामले में बसपा चुप नहीं बैठेगी और बाबा साहेब के सम्मान के लिए हर कदम उठाएगी।

यह भी देखे:-

देश में मोदी-शाह की जोड़ी के मैजिक के बाद भी राज्यों में सिकुड़ते साम्राज्य को बचाना भाजपा के सामने बड़...
आजादी के बाद पहली बार ग्रामीण महिलाओं ने समझा महिला दिवस, हेलमेट मैन के साथ शिक्षा और सड़क सुरक्षा क...
अनिल अंबानी को नहीं मिला बड़े भाई का सहारा
गर्मी में बेजुबान पशुओं की प्यास बुझाने , देखभाल के लिए एडवोकेट अभिषेक चौधरी की सराहनीय मुहीम, पढ़ें ...
वृद्धजनों की हर समस्या का समाधान करेगा कल्याण साथी हेल्पलाइन नंबर-14568
एयरपोर्ट के पास मकान, दुकान और उद्योग लगाना हुआ महंगा, यीड़ा की बोर्ड बैठक में बढ़ाई गई संपत्ति आवंटन...
दुःखद : सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल का निधन
गौतमबुद्ध नगर पंचायत चुनाव : आज़ाद समाज पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची 
क्रिसमस-डे व नववर्ष के अवसर पर मनोरंजन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए लेनी होगी अनुमति
धारदार हथियार से युवक की हत्या, परिचित पर हत्या करने का शक, जांच में जुटी पुलिस
प्यारी बहना को इस रक्षाबंधन करें इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ़्ट, सिंगल चार्ज पर चलते हैं 240Km
गाजा पट्टी में 11 दिन बाद थमा खूनी संघर्ष, इजरायल सीजफायर को राजी ; दुनियाभर के देशों ने जताई खुशी
सुल्तानपुर: सांसद मेनका गांधी के दौरे का तीसरा दिन
जेवर में प्रस्तावित फिल्म सिटी के पास स्थित ग्राम रौनीजा बनेगा स्मार्ट विलेज
जब रैली में बिगड़ी कार्यकर्ता की तबीयत, नजर पड़ते ही PM मोदी ने भेज दी अपनी डॉक्टरों की टीम
भारतीय कुर्मी महासभा, गौतमबुद्ध नगर" के द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती कार्यक्रम का आयोजन ...