उद्योगपति के घर लूट, जांच में जुटी पुलिस, आठ टीम का गठन
नोएडा, सेक्टर-30: सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक उद्योगपति के घर पर तीन अज्ञात लोगों ने धावा बोलकर करीब 3 लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान लूट लिया। पीड़िता परविंदर कौर ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना का विवरण
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि घटना सुबह 3:15 बजे हुई जब तीन अज्ञात लोग घर में घुसकर परविंदर कौर को डरा-धमकाकर लूटपाट कर फरार हो गए।
वही डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि घटना के जांच और आरोपियों की तलाश में 8 टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस सघनता से लुटेरों की तलाश कर रही है।
सुरक्षा गार्ड पर शक
पीड़िता ने अपने सुरक्षा गार्ड पर संदेह जताते हुए शिकायत की है। पुलिस ने बताया कि बाहर से जबरन घर में प्रवेश के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं, जिससे शक और गहरा गया है।
पुलिस जांच जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आठ टीमें गठित की हैं। अधिकारी जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, शुरुआती जांच में पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, और अपराधियों को पकड़ने के लिए सघन अभियान शुरू कर दिया गया है।
