गृह मंत्री के बयान से मचा बवाल: सचिन पायलट ने मांगा इस्तीफा, पूरे देश से माफी की मांग

नई दिल्ली: राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने संसद सत्र के दौरान गृह मंत्री द्वारा दिए गए बयान को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने अपने भाषण में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। पायलट ने इसे सोची-समझी साजिश करार देते हुए कहा कि गृह मंत्री को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

“संविधान को जानबूझकर चोट पहुंचाई गई”
पायलट ने कहा, “यह पहली बार नहीं है जब भाजपा ने बाबा साहब और संविधान का अपमान किया हो। जो संविधान गरीबों, आदिवासियों और वंचितों को सुरक्षा प्रदान करता है, उस पर बार-बार प्रहार किया जा रहा है। भाजपा को न तो संविधान की परवाह है और न ही उसकी मूल भावना की। गृह मंत्री के बयान से पूरा देश आक्रोशित है।”

“हर वर्ग के लिए हैं बाबा साहब प्रेरणा स्रोत”
सचिन पायलट ने कहा कि बाबा साहब सिर्फ कांग्रेस के लिए ही नहीं, बल्कि हर वर्ग के लिए आदर्श हैं। उन्होंने कहा, “गृह मंत्री ने संसद में बाबा साहब का अपमान करके देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। यह केवल विपक्ष का मुद्दा नहीं है, बल्कि हर भारतीय इससे आहत है। गृह मंत्री को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।”

“संसद में ड्रामा और बल प्रयोग की आलोचना”
पायलट ने संसद में हुई घटना पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “आज संसद में जो दृश्य देखने को मिले, वह पहले कभी

यह भी देखे:-

सुशांत सिंह राजपूत केस में बिहार सरकार ने की सीबीआई जाँच की सिफारिश 
हटाए गए AKTU VC प्रो.पीके मिश्रा,लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति को दिया AKTU का एडिशनल चार्ज
जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर का करेंगे दौरा
जेवर बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में विधायक धीरेंद्र सिंह ने अधिवक्ताओं को दी न्याय दिलाने की प...
गलगोटिया विश्वविद्यालय के सभी छात्रों को विश्वविद्यालय की निति, नियमों और शिक्षा प्रणाली से अवगत कर...
सिंघु बॉर्डर पर SHO पर तलवार से हमला, पुलिस की जीप लेकर भागा आरोपित गिरफ्तार
योग और स्वास्थ्य: जंघा शक्ति विकासक क्रिया से पाएं स्वस्थ और मजबूत जंघाएँ, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि...
मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक ने एनसीआर में दो नई इलेक्ट्रिक डीलरशिप्स खोलकर मजबूत किया ईवी नेटवर्क
रयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने COP-29 जलवायु चुनौती में पेश किए नवाचार, सराहना के साथ प्रमाणपत्र...
दिसंबर अंत तक तैयार होगा फिल्म सिटी का लेआउट प्लान
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने प्रशिक्षु पीसीएस अफसरों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- हर व्यक्ति को न्याय देन...
कालाबाजारी : डेढ़ लाख का रेमडेसिविर, छोटा ऑक्सीजन सिलिंडर 40 हजार का
ग्रेनो की 130 मीटर सड़क को यमुना प्राधिकरण सिटी से जोड़ने की तैयारी शुरू
यूपी : मुकुल गोयल हैं प्रदेश के नयें डीजीपी, मुख्यमंत्री से की मुलाकात
नेक्स्ट एजुकेशन ने शेरोन इंटरनेशनल स्कूल से हाथ मिलाया
"चैरियट ऑफ डेवलपमेंट": बाउमा कॉनएक्सपो 2024 में सैनी इंडिया ने दिखाया प्रगति का नया अध्याय