स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित
गौतम बुद्ध नगर, 23 दिसंबर 2024: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर चौधरी चरण सिंह सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गांव छोलस की मंडिया में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेता श्री राजकुमार भाटी, विनोद राठी जी, गीता निगम, राजू नंबरदार, प्रधान बहादुर, पुष्पेंद्र चौधरी, यशपाल जी, डॉ. राजकुमार तेवतिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की शिक्षाओं और उनके योगदान पर चर्चा करते हुए उनके कार्यों को याद किया गया। यह श्रद्धांजलि सभा किसान मजदूरों के मसीहा के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक अहम अवसर साबित हुआ।
#ChaudharyCharanSingh #FarmersLeader #Tribute #SocialWelfare #GautamBuddhNagar #ChaudharyCharanSinghMemorial #FarmersMovement #SamarajwadiParty
