अल्फा 1, ग्रेनो में 25 दिसंबर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
ग्रेटर नोएडा, अल्फा-1: सेक्टर अल्फा-1 स्थित शिव मंदिर परिसर में 25 दिसंबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। कथा वाचक शिवकुमार रामानुजाचार्य (वृंदावन वाले) ने बताया कि यह सेक्टर में आयोजित की जाने वाली दसवीं भागवत कथा होगी।
आयोजन की शुरुआत 25 दिसंबर को सुबह 9 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद विधि-विधान के साथ सप्ताह भर चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। कथा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
कथा के मुख्य आकर्षण
सप्ताहभर चलने वाली इस कथा में भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े प्रमुख प्रसंग जैसे कृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा, 56 भोग, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र, और व्यास पूजन पर विशेष झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।
कार्यक्रम की रूपरेखा
कथा दिनांक: 25 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025
कलश यात्रा: 25 दिसंबर, सुबह 9 से 11 बजे
दैनिक हवन व पूजन: सुबह 9 बजे
कथा स्थल: शिव मंदिर प्रांगण, अल्फा-1, ग्रेटर नोएडा
भंडारा: 1 जनवरी 2025, दोपहर 12 बजे से प्रभु इच्छा तक
सामूहिक प्रयास का आयोजन
इस भागवत कथा का आयोजन सेक्टर अल्फा-1 के समस्त निवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आरडब्ल्यूए अल्फा-1 का संरक्षण इस कार्यक्रम को विशेष समर्थन प्रदान कर रहा है।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे इस पावन कथा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए 9953159067 पर संपर्क करें।
(जय श्री राधे!)
