ग्रेटर नोएडा के पीपल महादेव मंदिर में भागवत कथा महोत्सव, भक्तों ने जमकर किया श्रवण और भजन-कीर्तन

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-1 स्थित पीपल महादेव मंदिर समिति और सेक्टर वासियों के द्वारा आयोजित भागवत कथा महोत्सव में भारी संख्या में भक्तजन पहुंच रहे हैं। कथावाचक पंडित रामदरश ने श्रोताओं को राम जन्म की कथा का रसपान कराया। राम जन्म का प्रसंग सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे और वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडित रामदरश ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर असुरों का अत्याचार बढ़ा, तब-तब भगवान ने अवतार लेकर असुरों का संहार किया और धर्म की स्थापना की।

कथा के दौरान उन्होंने बताया कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था, तो समस्त नगर में शुभ शकुन होने लगे और जन्म के बाद चारों ओर खुशी का माहौल था। कथा के अगले भाग में श्री कृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया, जिसमें भजन प्रस्तुत किए गए। भजन “नन्द के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की” पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमने लगे। श्री कृष्ण जन्म की बधाईयों के बीच एक-दूसरे को खिलौने और मिठाईयाँ बांटी गई।

कथा महोत्सव के इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भजन गाकर भगवान श्री कृष्ण के जन्म की खुशियाँ मनाई। इससे पहले संगीतमय भजन-कीर्तन के बीच आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया और प्रभु की भक्ति में सराबोर हो गए।

#BhagwatKatha #RamJanm #KrishnaJanmashtami #DevotionalCelebration #GreaterNoida #PeepalMahadevMandir #Devotees #BhajanKirtan #RamDarsh #KrishnaBhakti #FestiveCelebrations #ReligiousEvent #UttarPradesh

यह भी देखे:-

यूपी : मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लिखी चिट्ठी
एनपीसीएल के प्रबंध निदेशक ने जीएनआईडीए चेयरमैन को सौंपा चेक
गौतमबुद्ध नगर पंचायत चुनाव : आज इन लोगों ने किया नामांकन, देखें पूरी रिपोर्ट 
हाउसकीपिंग कर्मियों ने कंपनी से की मोबाइल चोरी, 2 गिरफ्तार, ₹51,500 बरामद
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में ऑनलाइन शिक्षा पद्धति से शिक्षा सुचारू रूप से जारी
करप्शन फ्री इंडिया ने इच्छा मृत्यु की मांग करने वाले कन्हैया की मदद
दनकौर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
ग्रामीण बिजली उपभोक्ता संघ एनपीसीएल का करेगी घेराव
एटीएम से निकला दो हजार का नकली नोट
किसान विरोधी बजट से भड़का देशव्यापी आक्रोश, FTA और बिजली-बीज कानूनों के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेत...
बसपा ने जेवर विधानसभा से नरेंद्र भाटी डाढ़ा को किया प्रत्यासी घोषित
डॉ. अधाना आयुर्वेद द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
मास कम्युनिकेशन और मीडिया स्टडीज़ के विद्यार्थियों का “न्यूज़ नेशन” मीडिया हाउस का शैक्षणिक भ्रमण
दादरी में समाजवादी पार्टी का घर-घर संपर्क अभियान तेज, SIR प्रक्रिया पर नागरिकों को किया जागरूक
दादरी तहसील-भारतीय किसान यूनियन के ग्रामअध्य्क्ष बने मांगेराम प्रधान व हरिओम सिसौदिया
4 जून को बन्द रहेगा दादरी रेलवे फाटक