17 बदमाश विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार, अवैध हथियार और मादक पदार्थ जब्त

नोएडा । गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने बीती रात को विशेष अभियान के तहत विभिन्न जगहों से 17 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद किया है।

थाना फेस तीन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने धर्म पुत्र इंद्रजीत को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी गढी चौखंडी गांव के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह चोरी करने की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उपनिरीक्षक अमित कुमार ओझा ने आकाश पुत्र शेर बहादुर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी श्रमिक कुंज सेक्टर 66 के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके पास से पुलिस को एक अवैध चाकू मिला है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक सचिन कुमार ने सचिन पुत्र बबलू को गिरफ्तार किया है इसके पास से पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल तथा अवैध हथियार बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने वाहन चोरी की कई वारदातें करनी स्वीकार की है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने रोहित नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकु बरामद किया है।

थाना सेक्टर 24 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने बीती रात को राजू कुमार पुत्र नरेश शाह को सेक्टर 33 के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को एक देसी तमंचा और कारतूस मिला है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी अवैध हथियार लेकर लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था। थाना बिसरख पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना का आधार पर एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह को उप निरीक्षक विनीत राणा ने एक सूचना के आधार पर हैबतपुर गांव के पास से माइकल पुत्र सिमोन निवासी चिपियाना खुर्द को गिरफ्तार किया है। इसकी उम्र 22 वर्ष है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक राहुल कुमार ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर चार मूर्ति के पास से राजू शर्मा पुत्र शंभू शर्मा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 700 ग्राम अवैध गांजा मिला है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह काफी दिनों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने के धंधे में संलिप्त लिप्त था। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक सुनील कुमार ने बीती रात को रोहतास को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह थाना बिसरख में दर्ज रंगदारी मांगने के मुकदमे में वांछित चल रहा था। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में चंदन यादव पुत्र ज्ञान सिंह यादव को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 25 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।

थाना ईकोटेक-तीन के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने हरीकिशोर राम को चौगानपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इसके पास एक चाकू मिला है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने अनस पुत्र सलीम को गिरफ्तार कर उसके पास से 22 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तार तुस्याना गांव के पास से हुई है। थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक आस्था ने सचिन पुत्र विनोद को नगला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने एक सूचना के आधार पर मोहम्मद शहजाद को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है।थाना फेज- 2 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक सोहनवीर सिंह ने एक सूचना के आधार पर अकरम राही को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 24 पव्वै देशी शराब बरामद किया है।थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने बाबी पुत्र प्रकाश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से 45 पव्वा देसी शराब बरामद हुई है। उन्होंने बताया किसी गिरफ्तारी मिर्जा कंपनी के पास से हुई है।

यह भी देखे:-

चोरी की बाइक पर बनाते थे स्टाइलिश रील, फिर स्टेटस लगाकर करते थे सौदा — ईकोटेक 1 पुलिस ने दबोचा
नवरात्र व रमजान के लिए तैयारी: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, सुरक्षा के साथ महामारी से बचाव पर ध्यान ...
सीएम योगी आदित्यनाथ के डीपफेक वीडियो वायरल करने वाले खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी ने किया INVESTOR SUMMIT का उद्घाटन, यूपी में इतने करोड़ निवेश करेंगे टॉप 10 उद्...
Encounter in Shrinagar : श्रीनगर में सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कुछ ही देर में एक आतंकी ...
10 लाख की फर्जी लूट का पर्दाफाश: ड्राइवर ने खुद को मारी गोली, साले संग रचा गबन का षड्यंत्र
काले हिरण से गुलजार रहने वाला वेटलैंड अब वीरान
RWA अल्फा 1 व बह्मकुमारी संस्था ने कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान
यूपी चुनाव 2022: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जल्द होगी घोषणा
छात्रा के साथ छेड़छाड़ मारपीट करने का आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
ग्रेनो के औद्योगिक सेक्टरों में रोड, स्ट्रीट लाइट व पानी की समस्या जल्द होगी दूर
तीन सड़क हादसों में एंबुलेंस को एंडेवर कार ने टक्कर मारी. अनियंत्रित कंटेनर पलटा, टैंकर ने बाइक सवार...
भ्रष्टाचार मामला : सीबीआई को सुप्रीम कोर्ट में देनी होगी ‘अग्निपरीक्षा’
ग्रेटर नोएडा : मुंबई में मॉडलिंग करने वाली युवती ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की
Karan Patel का कोरोना पाबंदियों पर फूटा गुस्सा, कहा, 'नेता रैली कर सकते हैं लेकिन आम आदमी काम नहीं क...
कांग्रेस के सीनियर नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ एके वालिया का कोरोना से निधन