भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज में किया स्मार्ट बोर्ड का उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब ऑफ ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा गुरुवार, 19 दिसंबर 2024 को भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज, तिलपता में स्मार्ट बोर्ड का इंस्टालेशन और उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. प्रशांत राज शर्मा के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी शिक्षा को आधुनिक बनाने में हमारा योगदान अनिवार्य है। यह स्मार्ट बोर्ड अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों को उन्नत तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सुविधा इन बच्चों के जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगी।”

स्कूल के संस्थापक बलवीर आर्य ने रोटरी क्लब की इस पहल को सराहनीय बताते हुए क्लब को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि “यह बोर्ड बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने में मदद करेगा।”

कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष शैलेश चंद्र वार्ष्णेय, सेक्रेटरी ऋषि के अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निखिल गर्ग सहित क्लब के अन्य सदस्य – मनजीत सिंह, सौरभ बंसल, शिव कुमार आर्य, ओमप्रकाश गुप्ता, अमित राठी, अतुल जैन, राहुल शर्मा, संजय गर्ग, अशोक अग्रवाल, विक्रमादित्य सैनी, कुलदीप शर्मा, हिमानी वार्ष्णेय, अनीता आर्य और अंजलि अग्रवाल उपस्थित रहे।

यह कदम रोटरी क्लब की सामाजिक सेवा और शिक्षा में योगदान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से स्कूल के बच्चों को आधुनिक तरीके से शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे भविष्य में प्रतिस्पर्धी बन सकें।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर: वकील फिर गए हड़ताल पर, आज कोर्ट रहेगा बंद: सचिव धीरेंद्र भाटी बोले- "अधिकारों के लिए...
जीएनआईओटी प्रबंधन अध्ययन संस्थान ग्रेटर नोएडा एवं रूसी संघ सरकार के प्रतिष्ठित वित्तीय विश्वविद्यालय...
Afghanistan Crisis: काबुल की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, फंसे लोगों को निकलना चुनौती
यूपी : बेसिक शिक्षा में अध्यापकों सवा लाख पद खाली, केंद्र ने खाली पदों को भरने के दिए निर्देश
जीएल बजाज ने लांच किया ईवी पर अनुसंधान और विकास के लिए ईवीएम सेंटर ऑफ एक्सिलेंस
बाराही मेले में बनी चौपाल पर ग्रामीण जनजीवन पर आधारित चीजों की दिखाई दे रही है झलक
UP INTERNATIONAL TRADE SHOW : तीसरे दिन अभूतपूर्व व्यवसाय का लक्ष्य हासिल किया, एक्सपोमार्ट में उमड़...
किसान एकता संघ संगठन का अनिश्चित कालीन धरना जारी
नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, प्राधिकरण कार्यालय का किया घेराव
मेगा कैंप में गोपाल कृष्ण अग्रवाल द्वारा आयुष्मान कार्ड, वृद्धा पेंशन , प्रधानमंत्री आवास योजना आदि ...
आईआईएमटी में लॉ ,बीबीए, बीसीए, बीकाम और बीजेएमसी के नये सत्र का आगाज
ग्रेनो टेबल टेनिस एकेडमी ने बोधि तरु इंटरनेशनल स्कूल में दो-दिवसीय मुकाबले का आयोजन किया
जीबीयू की प्रबंध बैठक का शिक्षकों ने किया विरोध 
3900 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास, बोले— अब यूपी बन चुका है सामर्थ्य और...
20 करोड़ से सिरसा–खेरली रोड बनेगी चौड़ी, एयरपोर्ट तक पहुंच होगी आसान
कांग्रेस जिला मुख्यालय पर मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती