बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने के नाम पर ठगी, महिला समेत चार गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर 24 पुलिस ने बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। ये लोग पीएनबी मेटलाइफ के पॉलिसी धारकों को अपना शिकार बनाते थे और मोटे डिस्काउंट का झांसा देकर उनसे बड़ी रकम ठगते थे।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) यमुना प्नेप्रसा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर 17 दिसंबर को सेक्टर 11 के एफ- ब्लॉक से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पंकज कुमार सिंह (28 वर्ष), कुशाग्रा पांडे (24 वर्ष), राजपाल सिंह (30 वर्ष), और राहुल यादव (29 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस ने इनके पास से 16 मोबाइल फोन, तीन बंडल बीमा पॉलिसी के कागजात और अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में यह सामने आया कि ये आरोपी बीमा पॉलिसी धारकों की पूरी जानकारी गोपनीय रूप से हासिल कर लेते थे और फिर लैप्स पॉलिसी को रिन्यू कराने के नाम पर उन्हें अपने जाल में फंसाकर मोटी रकम ठगते थे। ग्राहक द्वारा दी गई रकम को ये लोग अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे।

पुलिस ने यह भी बताया कि एनसीआर में इस तरह के कई कॉल सेंटर चल रहे हैं और जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखे:-

सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत का मामला, लापरवाही बरतने पर ठेकेदार गिरफ्तार 
रणदीप भाटी के शार्प शूटर की करोड़ों की संपत्ति जब्त
ईंट से हमला कर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
गोपनीय सूचना पर नॉलेज पार्क पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की बाइक और तमंचे के साथ एक शातिर गिरफ्तार
पुलिस एनकाउंटर में बदमाश को लगी गोली, 65 लाख रुपये के लूट का था मुख्य आरोपी
ग्रेटर नोएडा में अवैध शराब के खिलाफ 15 दिन का विशेष अभियान, 17 तस्कर गिरफ्तार, 2387 लीटर शराब बरामद
औद्योगिक सेक्टरों में सफाई अभियान तेज, सूरजपुर-कासना रोड की मरम्मत जल्द
40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
जेवर पुलिस ने चाय पत्ती से भरे कंटेनर की चोरी का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
कासना पुलिस ने की खुले में शराब पी रहे पियक्क्ड़ों की धड़पकड़
बड़ी खबर, रणदीप भाटी गैंग का शार्प शूटर एनकाउंटर में घायल , ए.के.-47 बरामद, यूपी एसटीएफ के साथ हुआ...
टोल टैक्स माँगा तो दबंगों ने कर दी पिटाई
महंगे शौख पूरा करने के लिए 10 वीं व 12 वीं के छात्र ने ऐसा रास्ता अपनाया पहुँच गए हवालात, पढ़ें
दो अवैध शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार
ग्रेनो प्राधिकरण ने सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर सफाई जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाया
एनकाउंटर में मारे गए बदमाश संजय के परिजनों का शव लेने से इनकार