जोंटी पहलवान ने जीता ब्रज केसरी का खिताब, हरियाणा के रोहित को फाइनल में 8-2 से दी मात

मथुरा, बाजना। मथुरा के बाजना में आयोजित ब्रज केसरी मथुरा दंगल में जोंटी पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रज केसरी का खिताब अपने नाम किया। रंजीत पहलवान ने बताया कि जोंटी ने सेमीफाइनल में आजमगढ़ के राहुल यादव को 11-2 से हराया, जबकि फाइनल में हरियाणा के रोहित को 8-2 से मात देकर खिताब पर कब्जा किया।

रंजीत पहलवान ने बताया कि जोंटी पहलवान हाल ही में बनारस में भारत केसरी का खिताब जीत चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल अपने नाम कर चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने जॉर्डन में एशिया चैंपियन का खिताब भी जीता था, जिससे उनका आत्मविश्वास और प्रदर्शन और निखर गया।

दंगल के इस भव्य आयोजन में द्रोणाचार्य अवॉर्डी महासिंह राव, चतर सिंह गुरुजी, योगी भाटी, वनीष प्रधान, परीक्षित नागर, ब्लॉक प्रमुख ईश्वर पहलवान, अंतरराष्ट्रीय पहलवान राजेंद्र भाटी, रविंद्र भाटी, राजेश भाटी, बिजेंद्र भाटी, रवि गुर्जर, सत्तन यादव, चमन कसाना, जयवीर नागर, अमित भाटी, बोबू पहलवान और पवन भाटी एडवोकेट समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

सभी ने जोंटी पहलवान को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस आयोजन ने भारतीय कुश्ती के क्षेत्र में एक नया उत्साह भर दिया है।

यह भी देखे:-

जीएनआईओटी में ‘शी इनोवेट्स 2.0’ का आयोजन, छात्राओं ने पेश किए नवाचार
जैविक कृषि उत्पादों की गुणवत्ता और मानकों में सुधार की आवश्यकता- सुनील बर्थवाल, वाणिज्य सचिव
जेवर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा, एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियां तेज
नोएडा ब्रेकिंग
21 वकीलों ने किया नामांकन, बार चुनाव 2024-25 की सरगर्मी तेज
कांग्रेस की जड़ों में खामियां- पीके , लखीमपुर के बाद वापसी बड़ी गलतफहमी
ईपीसीएच ने ऑटम फेयर इंटरनेशनल, बर्मिंघम, यूनाइटेड किंगडम, 03 - 06 सितंबर'2023 में उपस्थिति दर्ज कराई
सेंट जोसफ विद्यालय में "MERAKI" LITERARY FEST 2024-25 का आयोजन
जेवर क्षेत्र को 75 वर्ष बाद मिला अपना बिजली घर
नोएड़ा : नेकी के साथ सड़क सुरक्षा का पाठ, ट्रैफ़िक नियमों के प्रति जागरूकता के लिए अपील की
COVID-19 in India: 24 घंटों में आए 36,571 नए मामले, 150 दिनों में सबसे कम सक्रिय केस
संजय भैया का नवनिर्वाचित सभासदों ने फूलमालाओं से किया भव्य स्वागत।
जम्मू-कश्मीर: नवरात्र के मौके पर रोशनी से जगमग श्री माता वैष्णो देवी मंदिर
बारिश के बीच सेवा का जज्बा बरकरार, 100 से अधिक जरूरतमंदों को कराया भोजन
सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलटा, पांच घायल
संकल्प सिद्ध करने में सबके प्रयास जरूरी- पीएम मोदी, कोविड वैक्सीन लाभार्थियों से बातचीत