सोशल मीडिया के जरिये छात्रों तक चरस और गांजा पहुंचाने वाला गैंग गिरफ्तार

नोएडा। थाना फेस-3 पुलिस ने एक बड़े ड्रग सप्लाई रैकेट का खुलासा करते हुए एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 30 किलो शिलांग गांजा, 236 ग्राम चरस, एक क्रेटा कार और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद नशीले पदार्थों की कीमत लाखों रुपये में आंकी गई है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-71 के डंपिंग ग्राउंड के पास से पिंटू उर्फ कालू, सत्येंद्र शर्मा, संदीप कुमार, आसिफ जमाल और कुमारी काजल को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि ये आरोपी इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर स्कूल और कॉलेज के छात्रों को गांजा और चरस सप्लाई करते थे।

पुलिस का कहना है कि इस रैकेट में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कई अहम सुराग जुटाए हैं। मामले की जांच गहराई से की जा रही है।

यह भी देखे:-

रेस्टोरेंट में अवैध रूप से परोसी जा रही थी शराब, 2 गिरफ्तार
शिव भक्त बनकर महिलाओं से ठगी करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
लग्जरी वाहन चोरी करने वाले पहुंचे हवालात
बदमाशों ने चौकी इंचार्ज बिलासपुर को गोली मारी, पुलिस ने जारी किया बयान
वांटेड गैंगस्टर नोएडा में गिरफ्तार
पति की कातिल पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तार
बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग, एक घायल 
चोरी के 10 बाइक के साथ 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार 
ग्रेटर नोएडा जेवर गैंगरेप अपडेट : आरोपी पर ईनाम घोषित 
अवैध संबंध के चलते हुई थी सुपरवाइजर की हत्या , महिला समेत 3 गिरफ्तार
जुआ खेलते चार गिरफ्तार
चोरी के दौरान युवती की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
कार का लॉक तोड़कर चोरों ने 11 मोबाईल पर हाथ साफ़ किया
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा पेट्रोल-डीजल मिलावट का बड़ा गिरोह, 8,000 लीटर नकली तेल समेत 5 गिरफ्तार
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर वाहन चोर
बेहोशी की हालत में किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दी धमकी — फरार चल रहा आरोपी सतीश गिरफ्तार