केंद्रीय विद्यालय एनएफसी, विज्ञान विहार ने धूमधाम से मनाया 62 वां स्थापना दिवस समारोह, बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समा बांधा

नई दिल्ली। केंद्रीय विद्यालय एनएफसी, विज्ञान विहार में 14 दिसंबर 2024 को केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विकास नारायण (आईआईएस) उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के सेवा निवृत्त शिक्षक और विभिन्न पदों पर कार्यरत पूर्व विद्यार्थी भी समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसे मुख्य अतिथि, विद्यालय के प्राचार्य गया रविदास और अन्य गणमान्य अतिथियों ने संपन्न किया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

“भारत का स्वर्णिम गौरव केंद्रीय विद्यालय लाएगा” विद्यालय गीत की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए भारत की सांस्कृतिक विविधता और समृद्धि को प्रदर्शित किया। विशेष रूप से प्रादेशिक नृत्यों की मनमोहक झलकियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गईं।

मुख्य अतिथि विकास नारायण ने अपने संबोधन में कहा कि “केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 62 वर्षों में देश को योग्य और जिम्मेदार नागरिक प्रदान किए हैं। यह देश की प्रगति में एक अहम योगदान है।” उन्होंने संगठन की उपलब्धियों को सराहा और भविष्य में इसके योगदान को और बढ़ाने की उम्मीद जताई।

कार्यक्रम का समापन द्वितीय पाली के उप प्राचार्य हरिचरण लाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

यह भी देखे:-

अमृत महोत्सव के तहत दादरी में BJP महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक तेजपाल नागर ने की अगु...
आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू होंगी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार, जानें कौन हैं द्रौपदी मुर्मू
किसानों की मांग को लेकर बीकेयू (भानू) करेगा धरना प्रदर्शन
निडर और सच्चे कांग्रेसी हार नहीं मानेंगे, सत्याग्रह जारी रहेगा - राहुल गांधी
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा जिला कार्यालय में पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत, मौर्य ने कार्...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने  भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का किया वर्चुअल उद्घाटन
कांग्रेस को लगने वाला है बड़ा झटका, इस राज्य में पू्र्व CM समेत दर्जनभर विधायक छोड़ेंगे हाथ,
वर्ष 2019 में फिर बनेगी भाजपा की मजबूत सरकार : डॉ. महेश शर्मा
मणिपुर घटना को लेकर राष्ट्रीय लोक दल ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, मणिपुर में काबिज भाजपा सरकार को...
सपाइयों ने मांगा मुख्यमंत्री से मिलने का समय
बिजली का मूल्य बढाने पर "आप" का एनपीसीएल कार्यालय पर प्रदर्शन
मोदी को चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, मोदी विकास का बिगुल फूंकता है : प्रधानमंत्री ने पश्चिमी य...
श्री मोहन मंदिर एवं योग आश्रम बिसरख धाम के तत्वधान में सैकड़ों लोग बीजेपी में शामिल होंगे
निशान्त भाटी मकोड़ा बने राष्ट्रीय लोकदल युवा के क्षेत्रीय महासचिव
सपा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने ग्रहण किया पदभार, सपा कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा प्रभार...
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के इस प्रत्याशी पर आचार सहिंता उलंघन मामले में एनसीआर दर्ज