किसानों की गिरफ्तारी पर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी का विरोध, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा, 13 दिसम्बर 2024: जिले में पिछले कई दिनों से जेल में बंद किसानों के समर्थन में आजाद समाज पार्टी और भीमआर्मी के कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों के खिलाफ हुई कार्रवाई की निंदा की गई और उनके तत्काल रिहाई की मांग की गई।

ज्ञापन में यह भी बताया गया कि गौतमबुद्धनगर के किसान लंबे समय से नई भूमि अधिग्रहण कानून लागू करने, भूखण्डों के अधिकार, युवाओं के लिए रोजगार और पंचायत चुनावों की बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। 2 दिसम्बर से शुरू हुआ यह आंदोलन, जो किसानों का संवैधानिक अधिकार था, उस पर जिला प्रशासन ने सैकड़ों किसानों को जबरन जेल में बंद कर दिया।

आजाद समाज पार्टी और भीमआर्मी ने इस कार्रवाई को कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सरकार से किसानों की मांगों को जल्द पूरा करने और उन्हें बिना शर्त रिहा करने का आग्रह किया। इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र भाटी ने कहा कि वह इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर लोकसभा में उठवाएंगे।

रविन्द्र भाटी ने आगे कहा कि किसानों को जेल में अकेला रखा गया है, उनसे मुलाकात नहीं कराई जा रही और उन्हें यातनाएं दी जा रही हैं। यह घटनाएं ब्रिटिश शासन की याद दिलाती हैं। यदि किसानों को शीघ्र रिहा नहीं किया गया तो आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करेगी।

ज्ञापन सौंपने के मौके पर रविन्द्र भाटी के साथ प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य दिनेश आजाद, सुनील कसाना, अनिल नागर, वीरेन्द्र नागर, विनोद (एडवोकेट) श्यौराजपुर, आशीष (एडवोकेट), अमित आजाद, नरेन्द्र आजाद (भीमआर्मी जिलाध्यक्ष) महेश जाटव, अनिल जाटव, बच्चन जाटव, उदय गुर्जर (रूपवास) सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी देखे:-

News Flash : कैंटर-ऑटो की टक्कर में सात घायल
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय शोधार्थियों का मूल्यांकन, प्रो. के. टी. एस. साराओ की गरिम...
उत्तर प्रदेश लिफ्ट एवं एस्केलेटर अधिनियम-2024 को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, लिफ्ट पंजीकरण अनिवार्...
जेवर को मिली नई बस सेवा की सौगात, जहांगीरपुर–सूरजपुर रूट से विकास को मिली रफ्तार
अब घर बैठे होगा समस्या का समाधान, ग्रेनो प्राधिकरण ने शुरू की 24 घण्टे हेल्पलाइन सेवा
सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन नोएडा में राजपूतों ने किया शस्त्र पूजन का आयोजन
समाज कल्याण अधिकारी ने पेंशन योजना के लिए क्या जागरूक
कल का पंचांग , 24 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
मोदी सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं : तेजस्वी सूर्या
23 नवंबर को सीएम योगी आ रहे हैं जेवर, पीएम मोदी के कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा
समाजवादी पार्टी द्वारा छात्र जागरूकता सप्ताह के दूसरे दिन किया वृक्षारोपण
कल का पंचांग, 23 मई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
बालाजी एन्क्लेव सेक्टर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सफल
नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को सराहनीय कार्य के लिए मिला गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक
निडर और सच्चे कांग्रेसी हार नहीं मानेंगे, सत्याग्रह जारी रहेगा - राहुल गांधी
नैनो तकनीकी में बायोलॉजिकल साइंस को बढ़ावा देगा एकेटीयू