एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में आयोजित हुई संविधान दिवस पर आधारित प्रतियोगिताएं, विश्वविद्यालय स्तर पर विजेताओं का चयन

लखनऊ, 11 दिसंबर 2024: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में 10 एवं 11 दिसंबर को आॅनलाइन माध्यम से संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित की गई रंगोली, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं के मध्य विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में भाषण प्रतियोगिता में दिशा भारती प्राची बालोदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, रंगोली प्रतियोगिता में फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट, ए के टी यू के एम बी ए के छात्र जयप्रकाश एवं विक्रांत ने विजयी रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में श्री वीरेंद्र स्वरूप इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के एम बी ए छात्र नीलेश द्विवेदी ने जीत दर्ज की।

विश्वविद्यालय स्तर पर विजयी प्रतिभागी अब राजभवन में होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. जे पी पांडेय के मार्गदर्शन एवं कुलसचिव श्रीमती रीना सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता का संयोजन फार्मेसी संकाय के एसो डीन एवं नोडल अधिकारी प्रो. आकाश वेद ने किया।

इस अवसर पर निर्णायक मंडल में प्रो. वंदना सहगल, प्रो. ओ पी सिंह, डॉ. आर के सिंह, डॉ. अनुज कुमार शर्मा के अलावा ग्रुप समन्वयक के रूप में डॉ. रवि शर्मा, शेफाली सिंह, आरजू गुप्ता, प्रिया आर्य, अंजलि सिंह, डॉ. नीलकंठ मनी पुजारी, डॉ. विकास चैधरी, डॉ. ए वी उल्हास, डॉ. गजेंद्र गुप्ता, एवं डॉ. चंद्रेश शामिल थे।

यह भी देखे:-

दनकौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 200 लोगो को कोविड टीका लगाए गए
देहदान अंगदान समिति की जानकी बल्लभ नाम से नई शाखा कासना में गठित
स्वच्छ महाकुम्भ का संदेश देने के लिए निकाली गई स्वच्छता रथ यात्रा
गीडा में इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा और विकास, 7.84 करोड़ रुपये से रोड कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा
स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर गुनपुरा गांव में हुई किसान एकता संघ बैठक
महाकुम्भ में श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए योगी सरकार ने किया ऑनलाइन इंतजाम, लकड़ी डिपो को गूगल...
कोरोना से लड़ना भी है और विकास कार्य भी संचालित करना है : सीएम योगी 
बिलासपुर के फलक लाइफ लाइन हॉस्पिटल के डॉक्टर तकी ईमाम को किया गया सम्मानित
5 साल में क्‍यों नहीं ला सके राफेल ? मायावती का BJP पर हमला
महाकुंभ 2025: 144 साल बाद बन रहा त्रिवेणी योग, मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान से मिलेगा विशेष पुण्य
ग्रेटर नोएडा डेल्टा 2 की मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रेनो प्राधिकरण के जीएम को सौंपा ज्ञापन 
भाकियू भानू ने  टेलीकान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओ के साथ की मीटिंग
बिलासपुर में आयुष्मान पखवाड़ा का शुभारंभ 26 जुलाई को मिलेंगे गोल्डन कार्ड
यूपी के 16 शहरों में ई-व्हीकल के लिए स्थापित होंगे 320 पब्लिक चार्जिंग स्टेशन
शारदा विवि पूरे साल मनाएगा मिशन शक्ति, गर्ल्स को बनाएंगे आत्मनिर्भर
मानव व जीव जंतुओं की जिंदगी है वृक्ष - सोनू वर्मा