पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ गोकशी करने वाला इनामी बदमाश

नोएडा। थाना दादरी पुलिस ने मंगलवार देर रात एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। मुठभेड़ रामगढ़ तिराहे के पास हुई, जहां बदमाश मेहराज पुत्र इकबाल को पुलिस ने घेर लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन-तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मेहराज (उम्र 25 वर्ष) के खिलाफ गो-कशी समेत विभिन्न गंभीर अपराधों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी और इस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मौके से एक देसी तमंचा और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पूछताछ में बदमाश ने अपने अपराध स्वीकार किए हैं। पुलिस अब उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

थाना दादरी पुलिस की इस कार्रवाई से गो-कशी में लिप्त अपराधियों में खौफ का माहौल बन गया है। पुलिस ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के आरोप में वांछित 5 आरोपी गिरफ्तार, दो कार, बाइक और 5 डंडे ...
इस बिल्डर के खिलाफ दिल्ली में दर्ज हुआ मुकदमा, पढ़ें पूरी खबर
गांजा तस्कर गिरफ्तार, 5 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद
कुख्यात रणदीप-कुलवीर गैंग के गुर्गे गिरफ्तार
प्रेमी युगल छात्र-छात्रा ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी
सोशल मीडिया पर जाल बिछाकर हनी ट्रैप गैंग ने मचाई लूट, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार
पहले कार बेचा फिर वही चुराया, जानिए शातिर ठग की कहानी 
अयोध्या-अहमदाबाद के बीच शुरू हुई इंडिगो की हवाई सेवा, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
फ्लैट में घुसकर दम्पत्ति  की निर्मम हत्या 
आधा दर्जन भू-माफियाओं के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज
बरात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग करते विडियो वाइरल, दो घायल
शातिर चोर गिरोह का हुआ पर्दाफ़ाश , चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद 
अमेठी हत्याकांड: एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या के आरोपी को नोएडा में यूपी एसटीएफ ने कि...
पुलिस की गोली से मारा गया भाजपा नेता से रंगदारी मांग रहा बदमाश
 सिपाही ने पत्नी से की सरेआम मारपीट , दहेज़ उत्पीड़न का लगा आरोप 
शातिर चेन स्नैचर पुलिस एनकाउंटर में घायल , मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को लूटता था बदमाश