नोएडा : उतर प्रदेश समारोह पर 500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास एवं लोकार्पण

1-शासन के निर्देश पर जनपद में मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस समारोह।
2-उत्तर प्रदेश दिवस का कार्यक्रम भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा की अध्यक्षता एवं जनपद के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रुप में आयोजित किया गया।
3-इस अवसर पर जनपद को मिली बड़ी सौगात लगभग 500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं हुआ शिलान्यास।

नोएडा : उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों पर आज जिले के महामाया बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें विकास कार्यक्रमों की आधारशिला रखी गई और कुछ कार्यों का लोकार्पण भी इस दिवस पर किया गया।
INAUGRATION UTTAR PRADESH MAHOTSAV
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि आज प्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है जिसके तहत आज पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह प्रत्येक जनपद में मनाया जा रहा है और यह प्रथम बार आयोजित हो रहा है।
INAUGRATION UTTAR PRADESH MAHOTSAV
उन्होंने कहा कि पूरे भारत में प्रत्येक प्रदेश में अपना जन्मदिन मनाया जाने का कार्यक्रम किया जाता है और आज तक उत्तर प्रदेश का जन्मदिन मनाए जाने का माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा जो निर्णय लिया गया है, यह अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है और उसका एक ही उद्देश्य है कि इस अवसर पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों का अधिक से अधिक जनता को लाभ पहुंचाया जाए।

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आज जनपद गौतम बुद्ध नगर को बड़ी सौगात के रूप में लगभग 500 करोड़ रुपए के विकास कार्यक्रम कराए जाने का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है। यह अपने आप में जनपद के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है और इन विकास कार्यक्रमों से जनपद गौतम बुद्ध नगर के निवासियों को आने वाले समय में बहुत लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जनता के द्वारा उनकी सरकार को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसके लिए प्रदेश की सरकार दृढ़ संकल्प है और बिना किसी भेदभाव के प्रदेश सरकार के द्वारा सर्व समाज का विकास संभव किया जा रहा है, ताकि समस्त प्रदेशवासियों को सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का मूल सिद्धांत सत्ता में आने का नहीं है बल्कि व्यवस्था में मूलभूत परिवर्तन करते हुए जनता को अधिक से अधिक किस प्रकार लाभ पहुंचाया जाए, इस संदर्भ में प्रदेश सरकार के द्वारा हर स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा के द्वारा अध्यक्षता करते हुए जन सामान्य का आह्वान किया कि आज जनपद वासियों के लिए गौरव का विषय है कि आजादी के 70 वर्ष पूर्ण होने के बाद प्रदेश का जन्मदिन मनाया जाने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और इस अवसर पर अनेकों अनेक विकास कार्यक्रमों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए जनता तक लाभ पहुंचाने की कार्रवाई प्रदेश सरकार द्वारा की गई है, यह अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री की मंशा के अनुसार प्रदेश में चहुंमुखी विकास की दिशा में प्रदेश के मुख्यमंत्री जो कार्यक्रम चला रहे हैं उनके सभी कदम सराहनीय हैं।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर नोएडा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक पंकज सिंह, जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह तथा दादरी के विधायक तेजपाल नागर के द्वारा भी सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार पूर्वक रूप से जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर श्रम विभाग के द्वारा पात्र लाभार्थियों को भवन निर्माण से संबंधित योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री एवं विधायकों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित करते हुए विधिवत रूप से किया गया।

उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में स्कूली बच्चों के द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरस्वती वंदना आदि कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। महत्वपूर्ण कार्यक्रम का संचालन मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आलोक टंडन, जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर ब्रजेश नारायण सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार तथा अन्य समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया। इससे पूर्व 500 करोड़ रुपए की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यक्रमों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। यहां पर विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने अपने कार्यक्रमों के संबंध में भव्य रूप में प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया था, जिसका अवलोकन भी मंत्री एवं विधायकों के द्वारा किया गया और जिला प्रशासन के इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।-

यह भी देखे:-

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार को मिली हरी झंडी: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले
अन्ना सत्याग्रह के चलाया जागरूकता अभियान
ईपीसीएच-तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम ने हस्तशिल्प क्षेत्र की प्रोफेशनल मदद के लिए हाथ मिलाया
स्कूल बस में चालक ने लूटी 11 वीं के छात्रा की आबरू तो स्कूल में ...  
The Hope Hospital में बाल दिवस पर दांतों की जांच का विशेष ऑफर, स्वस्थ मुस्कान के साथ बच्चों को खुशह...
एमबीबीएस 2023 बैच के शैक्षणिक सत्र और वॉइट कोट समारोह का आयोजन
फादर एग्नेल स्कूल में मनाया गया पर्यावरण दिवस
यूपी सरकार की सूची में दर्ज कुख्यात अनिल दुजाना एनकाउंटर में ढेर
क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने ठगी करने वाले 6 फर्जी बैंक कर्मचारी गिरफ्तार
Success Mantra: सफ़ल होने के लिए मज़बूत इरादे होना बहुत ज़रूरी , पढ़ें ये रोचक कहानी
पायल रोहतगी पर एफआईआर दर्ज, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
निरंजन नागर लगातार तीसरी बार बने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष, लोगों ने किया भव्य स्वा...
 पंचशील ग्रींस नवरात्रा सेवक दल  द्वारा विशाल नवरात्र महोत्सव , कन्या पूजन व हवन का हुआ आयोजन 
शहीद विजय सिंह पथिक की जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी: 27-28 फरवरी को ग्रेटर नोएडा में होगा भव्य आय...
इंजीनियर ने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण का रचा स्वांग, तीन गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के उद्देश्य से ऋण प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन