भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अभूतपूर्व प्रगति, डॉ. महेश शर्मा ने साझा किए प्रमुख योजनाएं

नोएडा, 11 दिसंबर 2024: भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री, डॉ. महेश शर्मा ने आज नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम में 2014-2025 तक विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और योजनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रौद्योगिकी क्षेत्र में की गई प्रगति की सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. महेश शर्मा ने CSIR, DST और अंतरिक्ष विभाग द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों का उल्लेख किया, जिसमें भारत की स्वदेशी एरोमा मिशन, राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन, अंतरिक्ष में भारत की सफल मिशन जैसे चंद्रयान-2 और आदित्य-L1 की सफलता को प्रमुख रूप से साझा किया। उन्होंने कहा, “भारत की अंतरिक्ष क्षेत्र में सफलता ने हमें विश्व स्तर पर एक प्रमुख स्थान दिलाया है और आने वाले वर्षों में हम और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।”

उन्होंने बताया कि भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम और स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन सेल बस जैसी परियोजनाएं देश को ऊर्जा सुरक्षा में आत्मनिर्भर बनाएंगी। इसके अलावा, जैव प्रौद्योगिकी और स्वदेशी चिकित्सा तकनीकी विकास में भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जो भारतीय समाज को लाभान्वित करेंगे।

डॉ. महेश शर्मा ने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकार के “स्किल इंडिया” और “जिज्ञासा” जैसी पहलें युवाओं के लिए अवसर प्रदान कर रही हैं और देश को आने वाले दशक में वैश्विक मंच पर और भी मजबूती से स्थापित करेंगी।

इस कार्यक्रम में कैलाश अस्पताल के अधिकारियों के साथ ही कई प्रमुख वैज्ञानिकों और उद्योगपतियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की।

यह भी देखे:-

केरल में कोरोना: वोट बैंक की राजनीति पड़ रही भारी, तीसरी लहर का अंदेशा
हीरा लाल गेलड़ा बने जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा दक्षिण दिल्ली के नए अध्यक्ष
बड़ी खबर: यूपी में रात्रिकालीन कर्फ्यू अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक, मेट्रो सुबह छह बजे से रात दस ...
किसानों का विरोध प्रदर्शन; यूपी के दो रेलवे स्टेशनों पर चार ट्रेनें हुई रद, रेलवे ट्रैक किया जाम
चंद्र ग्रहण 2023: जानिए 28-29 अक्टूबर का समय, ग्रहण संबंधी शंका-समाधान
Kashmir में आतंकवाद पर अंतिम प्रहार, आतंरिक सुरक्षा के लिए 14 साल बाद BSF की वापसी
करोड़ों लेकर भागा बिल्डर तो सड़क पर उतरे बायर्स
योगी मंत्रिमंडल विस्तार: सियासी हलचल तेज, यूपी भाजपा अध्यक्ष और महामंत्री संगठन दिल्ली पहुंचे
प्रेस क्लब में हुआ "FROM HIVE TO A BLOOMING LIFE" नामक पुस्तक का विमोचन
गुरु पर्व पर असोटेक विंडसर कोर्ट में छाया भक्ति का रंग, प्रभातफेरी और सुंदरकांड पाठ का आयोजन
स्वदेश लौटने पर गोल्फ के चैम्पियन अर्जुन भाटी का जोरदार स्वागत
बीटेक  छात्र समेत सात लोगों ने की ख़ुदकुशी 
आम आदमी पार्टी का रेरा  के खिलाफ प्रदर्शन, बिल्डरों के साथ सेटिंग का आरोप, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञाप...
जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में आतंकी वारदात में शामिल रहा है पाक आतंकी अशरफ
पाँच बच्चों की माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने दूसरे पति की हत्या की, आरोपी महिला, प्रेमी समेत चार ल...
कोरोना: आज प्रधानमंत्री की बैठक आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ. संक्रमण के बढ़ते मामलों पर होग...