KSHITIJ 2024: ग्रेटर नोएडा में आर्किटेक्ट्स का भव्य जमावड़ा

ग्रेटर नोएडा, 7 दिसंबर 2024: आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन ऑफ ग्रेटर नोएडा (AAGN) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA) नोएडा सेंटर ने होटल रेडिसन ब्लू में भव्य आयोजन KSHITIJ 2024 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम को जिंदल पैंथर स्टील और MR स्टील्स का सहयोग मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष कर्नल अनुज श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त) ने दीप प्रज्वलन और स्वागत भाषण के साथ किया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा और आस-पास के क्षेत्रों में हो रहे तेज विकास पर जोर देते हुए आर्किटेक्ट्स को सस्टेनेबिलिटी के सिद्धांतों के साथ जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया।

अर्थ आर्किटेक्चर, सस्टेनेबल प्रोजेक्ट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, और क्षेत्रीय तालाबों के संरक्षण जैसे विषयों पर प्रस्तुतियां दी गईं। इन सत्रों का संचालन आर्किटेक्ट जसविंदर सिंह, आर्किटेक्ट अनु शिशौदिया, आर्किटेक्ट विवेक भाटी, और आर्किटेक्ट ध्रुव सैनी ने किया। इसके बाद आर्किटेक्ट गौरव सैनी द्वारा आर्किटेक्चरल प्रैक्टिस पर प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 100 से अधिक प्रतिष्ठित आर्किटेक्ट्स ने भाग लिया। प्रमुख उपस्थितियों में लोकेश निगम, ममता सैनी, मोहम्मद नदीम, शशांक, संजय सिंगला, सपना शर्मा, और निर्मिता मेहरोत्रा आदि शामिल थे।

KSHITIJ 2024 ने आर्किटेक्ट समुदाय को एक मंच पर लाकर, नवीन विचारों के आदान-प्रदान और विकास के नए आयामों पर चर्चा का अवसर प्रदान किया।

यह भी देखे:-

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का शुभारंभ  
गौतमबुद्ध नगर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल जयंती
डी.आई.एच.ई (जिम्स नोएडा) में नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
जीडी गोयनका स्कूल में EFFECTIVE PARENTING पर कार्यशाला आयोजित
इनर व्हील क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की सदस्यों ने पैराओलम्पियन डीएम सुहास एल वाई को सम्मानित किया 
दो मासूम बच्चों की हत्या कर आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
यूपी में रोपे गए 25.51 करोड़ पौधे : लक्ष्य पूरा होने पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों का जताया आ...
आवारा गो वंशो से हो रहे हादसे फिर नहीं जाग रहा प्रशासन
ब्रेकिंग : गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली के इन इलाकों में अगले दो दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद क...
पल्प, पेपर और संबद्ध उद्योगों पर दुनिया के सबसे बड़े पेपर शो पेपरेक्स 2023 का आगाज, औद्योगिक विकास ...
दिल्ली-मेरठ RapidX : सुरंग बनाने का काम पूरा, जल्द मिलेगा सफर करने का मौका
ट्राई ने कहा: नियम नहीं माने तो एक अप्रैल से ओटीपी नहीं भेज सकेंगे बैंक
योगी सरकार ने कार्यकाल के अंतिम बजट में किसानों को साधने की कोशिश, कई एलान
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चुनाव से जुड़ी हुई सभी कार्यवाही पूर्ण पारदर्श...
तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, 121 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना से संक्रमित 1  मरीज की मौत, जानिए आज क्या है कोरोना का हाल,