जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने किया 260 शिक्षकों का भव्य सम्मान, समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को सराहा

समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अतुलनीय – एसीपी पवन कुमार

शिक्षा के क्षेत्र में जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का अच्छा प्रयास : मनहर मोहन शर्मा

शिक्षक सम्मान समारोह से समाज को मिलेगी नई दिशा: राहुल पंवार

ग्रेटर नोएडा। शहर के नॉलेज पार्क तीन स्थित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संस्थान परिसर स्थित ऑडिटोरियम में शिक्षक सम्मान का भव्य आयोजन किया। संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो सौ साठ शिक्षकों को सॉल, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी पवन कुमार, मुख्य वक्ता के रूप में विश्व विख्यात एक्सेंचर कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनहर मोहन शर्मा एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गौतमबुद्धनगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार भी उपस्थित रहे।
आज के इस समारोह में गौतमबुद्धनगर के अलावा गाजियाबाद एवं बुलंदशहर जिले के विभिन्न विद्यालयों से शिक्षकों को आमंत्रित किया गया था।
समारोह को संबोधित करते हुए गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी पवन कुमार ने बताया कि आज इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों को सम्मानित करना मेरे जीवन में एक यादगार के रूप में होगा। उन्होंने सर्वप्रथम जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट को इस तरह के ऐतिहासिक कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद प्रेषित करते हुए बताया कि समाज के निर्माण में शिक्षकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है । आज हर किसी सफल इंसान के साथ उसके शिक्षक का मार्गदर्शन जुड़ा हुआ है। उपस्थित समस्त शिक्षकों को नमन करते हुए उनके लिए सदैव तत्पर रहने की बात की।
आज के इस सम्मान समारोह के दौरान संस्था द्वारा एक फैकल्टी डेवलमेंट कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें विश्व विख्यात एक्सेंचर कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनहर मोहन शर्मा जी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित विषय पर अपने विचार रखा। उन्होंने बताया कि आज के समय में हर किसी के जीवन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बहुत ही अहम योगदान है इसलिए इस विषय की जानकारी रखना हम सबके लिए महत्वपूर्ण है। मनहर शर्मा जी ने बताया कि समाज को नई दिशा दिखाने वाले शिक्षकों के लिए इस तरह का भव्य कार्यक्रम आयोजित कर आज एक बार फिर से जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने शिक्षा के क्षेत्र में विकास हेतु एक अनूठा प्रयास किया है। आज के इस फैकल्टी डेवलमेंट कार्यक्रम का उपस्थित समस्त शिक्षकों ने भरपूर सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में गौतमबुद्धनगर जिला के बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार की उपस्थित हुए तथा उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों को देखकर खुशी प्रदान करते हुए इस तरह के प्लेटफॉर्म प्रदान करने हेतु जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट का आभार व्यक्त किया। राहुल पंवार जी ने गौतमबुद्धनगर जिला में शिक्षा के क्षेत्र में विकास हेतु अपनी कटिबद्धता को व्यक्त हुए समस्त शिक्षकों से सहयोग की अपील की।
आज के इस पूरे कार्यक्रम के दौरान संस्था के आउटरीच विभाग के प्रमुख पंकज कुमार ने उपस्थित समस्त शिक्षकों का संस्थान परिसर में स्वागत किया।
कार्यक्रम के अंत में जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने इतनी बड़ी संख्या मे शिक्षकों को आने के लिए धन्यवाद प्रेषित करते हुए भविष्य में भी इस तरह के कई कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
संस्था के चेयरमैन डॉ राजेश गुप्ता ने सम्मान पाने वाले सभी शिक्षकों को प्रणाम करते हुए शिक्षा के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही।
आज के इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के समस्त आउटरीच विभाग के सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।

यह भी देखे:-

शारदा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन
ट्रेड फेयर में दिखेगी उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक विरासत की झलक, ग्रेनो प्राधिकरण सीईओ एनजी रवि कुमार...
जेपी पब्लिक स्कूल के चार खिलाड़ियों ने राज्य रोल बॉल चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा ने Y-Break पहल के साथ क्लासरूम वेलनेस को बढ़ावा दिया
Jio, Airtel, BSNL: इन धांसू प्लान में 3300GB डेटा और फ्री कॉलिंग, शुरुआती कीमत 400 रुपये से कम
वायु प्रदूषण : यूपी, दिल्‍ली समेत कई जगह बेहद खराब स्थिति, राज्‍यों में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है
स्काइलाइन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन
पैरा ओलंपिक खेल में सिल्वर मेडल जीतने पर जिलाधिकारी को संगठन के कार्यकर्ताओं ने फूलों का गुलदस्ता भे...
BBN – Beyond Breaking News- Media Workshop attended by the Ryan students.
जीएनआईओटी में "नवांकुर 2026" का भव्य समापन, अनुराग ठाकुर बोले- डिग्री के साथ कौशल और नेतृत्व क्षमता ...
प्रज्ञान स्कूल की छात्रा मनप्रीत का HCL टेक-बी में चयन, IIM सिरमौर में पढ़ाई का मिलेगा मौका
सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज में पाँच दिवसीय एडवांस्ड लेग्ड रोबोट्स: कार्यशाला का आयोजन
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय विधि सम्मेलन, सुप्रीम कोर्ट जजों समेत दुनिया भर के विशेषज्ञ प...
नोटबंदी से देश के आर्थिक जगत, डिजिटल लेन-देन की प्रक्रिया में क्या-क्या हुए बड़े बदलाव
एक गांधीवादी क्रांतिकारी हृदय: श्री गणेश शंकर विद्यार्थी को श्रद्धांजलि
जीएल बजाज के विद्यार्थियों ने जाने ट्रैफिक के नियम