बाइक पर सवार बेख़ौफ़ बदमाशों ने डिलीवरी बॉय को लूटा

ग्रेटर नोएडा। शहर के सूरजपुर थाना क्षेत्र में बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक डीलिवरी बॉय से लूट की वारदात अंजाम दिया. इधर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया .

जानकारी के मुताबिक सेक्टर डेल्टा – 1 में स्थित पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने फ्लिपकार्ट कंपनी के डिलीवरी ब्वाय को लूट ललिया . पीड़ित का कहना है जब उसने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की. बदमाश मौके से नकदी व डिलीवरी के दो बैग लूट कर फरार हो गए. पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है.

मूलरूप से दनकौर के रहने वाले सोनू फ्लिपकार्ट कंपनी में बतौर डिलीवरी ब्वाय के रूप में कार्यरत है . आज दोपहर लगभग तीन बजे वह सेक्टर डेल्टा एक से डिलीवरी देने के बाद कासना गांव की तरफ जा रहा था. जैसे ही वह सेक्टर से निकला, तभी सर्विस रोड पर पेट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उसको ओवरटेक करके रोक लिया. बदमाशों ने सोनू से 6,700 रुपये, मोबाइल और दो बैग लूट लिए. पीड़ित ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और जाते-जाते बदमाश सोनू का मोबाइल फेंक गए और नकदी 6700 रुपये व बैग लूट कर फरार हो गए . पीड़ित ने तुरंत अपने साथ हुई इस घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस का कहना है बदमाशों की तलाश की जा रही है .

यह भी देखे:-

दो कुख्यात चोर गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
चोरी की बाईक व हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार
चेन लूट की घटनाओं से ग्रेटर नोएडा वेस्ट को छलनी करने वाले अल्ताफ राजा गैंग के दो बदमाशों को लगी गोली
अमीरों जैसी लाइफ स्टाइल की चाहत में कैब ड्राइवर गर्लफ्रेंड के साथ करने लगा लूट
टोल टैक्स माँगा तो दबंगों ने कर दी पिटाई
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ कई बदमाश घायल
अवैध शराब बेचने वाले गिरफ्तार
मोबाईल शोरूम के शटर काटकर लाखों के मोबाइल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, चार बदमाश गिरफ्तार, 112 म...
पेपर लीक मामले में एसटीएफ नोएडा यूनिट की बड़ी कार्यवाही, प्रिंटिंग प्रेस का मालिक गिरफ्तार
घर के अंदर घुसकर महिला की हत्या, शरीर पर चोट के मिले निशान, करीबी पर हत्या का शक  
शराब पार्टी में दोस्त बना कातिल: मामूली कहासुनी के बाद सिर पर ईंट मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर : गुण्डों पर लगाया गया गैंगस्टर
बिसरख पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल स्नैचर सुमित गिरफ्तार, 5 दोपहिया वाहन, 2 मोबाइल व अवैध चाकू बरा...
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी: बिसरख पुलिस ने फर्जी वीजा बनाने वाला आरोपी दबोचा
मतदाताओं को रिझाने लाई जा रही शराब बरामद, एक गिरफ्तार