निषाद पार्टी की संवैधानिक न्याय यात्रा ने जोड़ा हजारों लोगों को, संजय निषाद ने कहा – ‘निषाद समाज को ST में शामिल किया जाए

ग्रेटर नोएडा (9 दिसंबर 2024): आज, 9 दिसंबर 2024 को, गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा स्थित डा. ढा गांव से “निर्बल इंडियन शोषित हमारा आमदल” निषाद पार्टी की घोषित संवैधानिक न्याय यात्रा जेवर शहर के जेवर खादर गांव पहुंची। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री, डॉ. संजय निषाद ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “हर गरीब और कमजोर वर्ग को आरक्षण से ताकत मिलती है, और हम भी चाहते हैं कि निषाद समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया जाए।”

उन्होंने बताया कि यह यात्रा 200 विधानसभा क्षेत्रों तक जाएगी और इसका उद्देश्य निषाद समाज को जागरूक करना है। साथ ही, डॉ. निषाद ने गौतम बुद्ध नगर के किसानों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा, “मुझे जानकारी मिली है कि किसानों के साथ अत्याचार हो रहा है और कई किसान जेल में हैं। इन समस्याओं को माननीय मुख्यमंत्री जी के सामने रखकर उनकी मांगों का समाधान कराया जाएगा।”

इस जनसभा में क्षेत्र के आसपास के कई गांवों से हजारों लोग शामिल हुए। यात्रा में पूर्व सांसद प्रवीण निषाद, प्रदेश अध्यक्ष गुर्जर वीरेंद्र, डा. ढा प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश, जिला अध्यक्ष नरेश कश्यप, योगेंद्र विकल, संगठन जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश, प्रधान पन्नालाल कश्यप, पूर्व मंत्री व्यास मुनि समेत सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

डॉ. संजय निषाद ने निषाद समाज के अधिकारों को लेकर चल रहे संघर्ष के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि यह यात्रा समाज को न्याय दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

यह भी देखे:-

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी, स्वस्थ भारत बनाने की अपील की
आज का पंचांग, 24 जून 2020 , जानिए शुभ व अशुभ मुहूर्त
जीएल बजाज में वैश्विक परिवेश में प्रबंधन के छात्रों की भूमिका के विषय पर परिचर्चा का आयोजन
यूपी में सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पड़ेगा भारी ,5000 से एक लाख रुपये तक जुर्माना
भाकियू का लखनऊ घेराव पर निर्णय अब पांच सितंबर को, खतौली में किसान पंचायत में होगा एलान
ग्रेटर नोएडा में 15 सितम्बर को दंगल में दमखम दिखाने पहुंचेंगे दो सौ पहलवान
छठ पूजा 2024: बिहार पूर्वांचल संस्कृति समिति का भव्य आयोजन, आस्था का महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा
World Dairy Federation : विदेशी मेहमानों ने आगरा में देखी स्वदेशी उत्पादकों की झलक,
जारी रहेगा लॉकडाउन लेकिन सोमवार से खुलेंगीं दुकानें, दिल्ली मेट्रो भी भरेगी रफ्तार, अरविंद केजरीवाल ...
विचार : क्या उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित है !
पटाखों पर प्रतिबंध किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, जान की कीमत पर उत्सव मनाने की इजाजत नहीं - सुप्रीम कोर...
सागर हत्याकांड : फ्लैट के किराए को लेकर था सुशील का झगड़ा, गिरफ्तारी पर सवाल 
औषधि निरीक्षक का कार्रवाई अभियान जारी, गौतम बुद्ध नगर में मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी
4 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास
GIMS ग्रेटर नोएडा में IAP एडवांस लाइफ सपोर्ट वर्कशॉप: शिशुओं और बच्चों की जान बचाने की तकनीकें सीखीं
स्पोर्ट्स इंडिया अवार्ड 2019 में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित