नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 6 खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश टीम में चयन, देहरादून में होगी नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप

नोएडा। देहरादून के परेड ग्राउंड स्टेडियम में 13 से 15 दिसंबर 2024 तक आयोजित होने वाली 1st Mini (Under 11) & Junior (Under 17) नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप 2024 के लिए उत्तर प्रदेश टीम में जिले के 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता उत्तराखंड रोल बॉल एसोसिएशन और रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होगी।

चयनित खिलाड़ियों के नाम:

(अंडर-11) बालक वर्ग

वरुण शर्मा (जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा सेक्टर-128)

(अंडर-11) बालिका वर्ग

शानवी (जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा सेक्टर-128)

सारान्य आर्य (जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा)

(अंडर-17) बालक वर्ग

शिवम वर्मा (फादर अग्नेल स्कूल, ग्रेटर नोएडा)

ध्रुव गोयल (जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल, ग्रेटर नोएडा)

(अंडर-17) बालिका वर्ग

दक्षा देवल (जेबीएम ग्लोबल स्कूल, नोएडा सेक्टर-132)

गाजियाबाद में राज्य स्तरीय प्रदर्शन रहा शानदार

जिला टीम कोच मिलिंद शर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों ने 18 से 20 अक्टूबर तक गाजियाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल, डसना में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर इनका नॉर्थ जोन चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ।

पदाधिकारियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

चयनित खिलाड़ियों को जिला रोल बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित दलगीर, उपाध्यक्ष चेतन वशिष्ठ, और महासचिव रविकांत ने बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी देहरादून में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे।

खेल प्रेमियों की नजरें इन प्रतिभाओं पर

इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रदर्शन खासा महत्वपूर्ण होगा। जिले के इन छह खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों की निगाहें टिकी होंगी।

यह भी देखे:-

पुलित्जर पुरस्कार विजेता भारतीय पत्रकार दानिश की तालिबान हमले मे मौत, कोरोना काल मे खींची थी सबसे दर...
गलगोटियास विश्वविद्यालय में “वसुधैव कुटुम्बकम विषय पर राष्ट्रीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन कि...
ग्रेटर नोएडा में "श्री राम शरणम्" का भव्य आयोजन, संगीत-नृत्य और महा आरती से गूंजा शहर
जी. डी. गोयंका ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन क्रिसमस कार्निवल की धूम
Coronavirus Live: देश में कोरोना के मामलों में 91 फीसदी की गिरावट, रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार
दिल्ली में फिर बेकाबू हो रहा कोरोना? दो महीने बाद 400 से अधिक नए मामले, एक्टिव केस 2000 के पार
कुणाल हत्याकांड का जल्द नहीं हुआ पर्दाफाश तो सपा करेगी आंदोलन पीड़ित परिवार से मिले सपाई
Weather Updates: कोहरे की चादर मे लिपटा दिल्ली-NCR , पड़ोसी राज्यों मे भी ठंड बढ़ने के आसार
उत्तर प्रदेश सरकार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को तुरंत रिहा करे : वीरेंद्र सिंह गुड्डू
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमण के चलते इंडिया रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए विका...
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
देवभूमि उत्‍तराखंड से मेरे जीवन को मिली अलग दिशा- प्रधानमंत्री मोदी, आक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन
पंजाब बजट: माफ होंगे 1.13 लाख किसानों के 1,186 करोड़ रुपये के लोन, आंदोलन के बीच कांग्रेस सरकार का ब...
महिला डॉक्टर ने सिर में गोली मारकर की ख़ुदकुशी, सुसाइड नोट में  शरीर के अंग दान कर देने कि बात कही
बदलाव: छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती हुए 15 थर्ड जेंडर ,थर्ड जेंडर समुदाय के लोगों ने छत्तीसगढ़ सरकार और ...
गड्ढे के चक्कर में खाई में पलटी कार, एक की मौत, दो घायल