जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, 148 शिकायतों में से 09 का तत्काल निस्तारण
जनपद की जनता की समस्याओं का निवारण, अधिकारियों द्वारा मौके पर समाधान
गौतम बुद्ध नगर, 07 दिसंबर 2024
जनपद की तीनों तहसीलों में आज तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 148 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 09 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही विभागीय अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया गया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के तहत आयोजित इस समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी गौतम बुद्ध नगर, शिव प्रताप सिंह परमेश ने तहसील सदर में की। उन्होंने जनता की शिकायतों का शीघ्र निवारण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। इस दौरान कुल 05 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 01 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
इसी प्रकार, दादरी तहसील में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 111 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 06 शिकायतों का तत्काल निस्तारण हुआ। जेवर तहसील में उप जिलाधिकारी अभय सिंह की अध्यक्षता में कुल 32 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 02 का समाधान मौके पर हुआ।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि वे तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें ताकि संबंधित पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायतों का निस्तारण किया जा सके।
#TehsilSamadhanDivas #GautamBuddhNagar #PublicGrievances #QuickResolution #GovernmentInitiatives #DMManishKumarVerma #PublicSupport #DistrictAdministration
