17 दिसंबर 2024 को पेंशनर्स दिवस का आयोजन, पेंशनर्स की समस्याओं का होगा निस्तारण
कलेक्ट्रेट सभागार सूरजपुर में पेंशनर्स से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा
गौतम बुद्ध नगर, 07 दिसंबर 2024
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जनपद के पेंशनर्स को सूचित करते हुए बताया कि 17 दिसंबर 2024 को सुबह 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पेंशनर्स की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है।
जिलाधिकारी ने अपील की है कि जनपद के सभी पेंशनर्स इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें। इस संबंध में समस्त कार्यालय अध्यक्षों और आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे पेंशनर्स दिवस में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान प्रभावी तरीके से किया जा सके।
#PensionersDay #GautamBuddhNagar #PensionersProblems #DistrictAdministration #DMManishKumarVerma #GovernmentInitiative #PensionersSupport #GautamBuddhNagarNews
